फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BIGG BOSS 11: इस कंटेस्टेंट ने सचिन से की खुद की तुलना, बोला- 'हम दोनों एक जैसे'

Fri, 15 Dec 2017 04:26 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss 11
बिग बॉस में शुरूआत से ही अपनी ऊटपटांग हरकतों से सबको परेशान करने वाले आकाश डडलानी ने एक बार फिर हंसी दिलाने का काम किया है। उन्होंने कहा है कि उनकी और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की किस्मत एक जैसी है...
विज्ञापन

2 of 5
बिग बॉस - फोटो : SELF
जी हां, ये बात जानकर एक बार को आपको भी हंसी आएगी। दरअसल, वूट के एक अनसीन वीडियो में आकाश घर की डाइनिंग टेबल पर हितेन तेजवानी, पुनीश शर्मा और अर्शी खान के साथ ये बात करते नजर आए। ऐसे में कैप्टेनसी को लेकर बात ही चल रही थी कि सभी ने आकाश के अब तक के परफोर्मेंस को कमजोर बता डाला।  
विज्ञापन

3 of 5
बिग बॉस - फोटो : SELF
इस पर आकाश ने कहा कि उनकी किस्मत क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की तरह है क्योंकि वे भी कभी लक की वजह से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान नहीं बन सके। लेकिन पुनीश ने आकाश की बात को काटते हुए बोला कि सचिन के कप्तान ना बनने की उनकी खुद की च्वाइस थी। ऐसे में अर्शी ने कहा कि अगर आकाश खुद को सचिन मानता है तो ' मैं विराट कोहली हूं।' 

4 of 5
आकाश ददलानी
बता दें कि बिग बॉस के इस सीजन में आकाश डडलानी एक ऐसे कंटेस्टेंट है, जिन्हे देखकर यह समझ में नहीं आता कि वे कैसे इतने दिनों से घर के अंदर टिके हुए हैं। आकाश ने घर में कई लड़ाईयां भी करवाई हैं। एक बार तो प्रियांक शर्मा खुद आकाश का शिकार होने के चलते घर से बेघर हो गए थे। आकाश थाली के बैगन की तरह कभी शिल्पा शिंदे के साथ तो कभी हिना खान के साथ नज़र आते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bigg Boss 11
बता दें कि फिलहाल आकाश घर की कालकोठरी में हितेन भाऊ और प्रियांक शर्मा के साथ सजा काट रहे हैं और इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए शिल्पा, प्रियांक, लव और हितेन नॉमीनेट हुए हैं। वोट के मुताबिक शिल्पा नंबर वन पर चल रही हैं और लव के बेघर होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस वीकेंड का वार में घर से एक और सदस्य कम हो जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें