फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के ये 10 सच नहीं जानते आप, हर सीजन में बनाया जा रहा है दर्शकों को बेवकूफ

Sun, 09 Sep 2018 10:23 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
TV Show - फोटो : ndtv
साल 2006 में इंडियन टेलीविजन में रियलिटी शो बिग बॉस ने दस्तक दी थी। तब से अब तक बिग बॉस के 11 सीजन हो चुके हैं। लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें आज भी बिग बॉस के घर के रूल्स समझ नहीं आते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी दर्शक हैं जो शो में दिखाई जा रही हर चीज को सच मान लेते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है आपको बता दें कि बिग बॉस में जो दिखाया जा रहा है असल में शो की वो हकीकत नहीं हैं...जी हां बात करेंगे उन 10 सच की जिन्हें अभी तक आप सच मानते आ रहे थे...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
TV Show
आपको जाकर हैरानी होगी कि शो के 11 सीजन में से एक भी सीजन में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले किसी भी कंटेस्टेंट ने शो नहीं जीता है। 
विज्ञापन

3 of 11
TV Show
बिग बॉस के घर में पहली विदेशी कंटेस्टेंट जेड गुडी थी। जेड शो के सीजन 2 में नजर आई थीं। लेकिन कैंसर की वजह से उन्हें शो बीच में ही छोड़ना पड़ा।

4 of 11
TV Show
बिग बॉस देखने वाले हर शख्स को पता हो कि शो का सेट मुंबई के लोनावाला में लगता है। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि ये पूरा एरिया रिमोट किया जाता है। यहां सेलेब्स, क्रू मेंबर और मीडिया के अलावा कोई भी नहीं भटक सकता है। 
विज्ञापन

5 of 11
TV Show
शो में अकसर देखा जाता है कि कंटेस्टेंट्स को घर में काम बांट दिया जाता है। कोई बाथरूम साफ करता है तो कोई वॉशरूम तो कोई किचन का काम करता है तो कोई घर की सफाई। लेकिन आपको बता दें कि असल में घर की सफाई के लिए सफाईकर्ता लगाए हुए हैं। लेकिन कैमरों में सिर्फ कंटेस्टेंट्स की थोड़ी बहुत साफ-सफाई के सीन दिखा दिए जाते हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
TV Show
शो के रूल के मुताबिक कोई भी कंटेस्टेंट दिन में नहीं सो सकता। लेकिन कंटेस्टेंट्स घर में ऐसी जगह ढूंढते हैं जहां कैमरे की नजर उनपर ना पड़े और उसके बाद वे जुगाड़ कर दिन की नींद पूरी करते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
TV Show
शो के सीजन 8 में गौतम गुलाटी ने बाजी मारी थी और वह शो के अबतक के सबसे नौजवान विनर रहे हैं। बता दें कि शो के दौरान उनकी उम्र केवल 27 साल थी।  इस सीजन में फराह खान को भी देखा गया था। 

8 of 11
TV Show
खैर ये तो सभी जानते हैं कि शो में कुछ कपल ऐसे भी होते हैं जो रात को इंटीमेट होते नजर आते हैं। लेकिन फैमिली शो होने की वजह से कपल के बीच होने वाले इंटीमेट सीन्स को कट कर दिया जाता है। 

9 of 11
TV Show
बिग बॉस के घर में में कई अवसरों पर एक हॉन्टेड देखने को मिलता है। लेकिन हकीकत यह है कि वह शो का एक हिस्सा है जिसमें कंटेस्टेंट्स ये कहते दिखाई देते हैं कि उन्होंने किसी औरत की भटकती आत्मा को देखा है। 

10 of 11
TV Show
बता दें कि बिग बॉस में विदेशी कंटेस्टेंट पमेला एंडरसन ने भी हिस्सा लिया था। लेकिन वह शो में केवल तीन दिन ही ठहरी थीं। इन तीन दिनों की उनको 2.50 करोड़ रुपये बतौर फीस दी गई थी जो बहुत ही चौकाने वाली रकम है। 
विज्ञापन

11 of 11
TV Show
आखिर में बिग बॉस फैमिली शो होने के कारण आपत्तिजनक चीजों को प्रसारित नहीं करता है जिसमें एल्कोहल भी शामिल है। लेकिन शो में कोल्ड ड्रिंक के डिब्बे में उन्हें शराब दी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें