फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 10 की इस कंटेस्टेंट ने खोलकर रख दिए घर के सारे सीक्रेट्स, पढ़ लेंगे तो नहीं देखेंगे शो

Thu, 04 Oct 2018 08:37 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नितिभा कौल
सलमान खान का टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का घर बेहद सुरक्षित है। इसके लिए अंदर से लेकर बाहर तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। ऐसे में कोई भी ना तो अंदर आ सकता है और ना ही जा सकता है। लेकिन जो बिग बॉस का हिस्सा रहा होगा वही इस घर के अंदर की सारी जानकारी अपने पास रखता है। ऐसे में बिग बॉस 10 की एक कंटेस्टेंट नितिभा कौल ने घर के अंदर के सारे राज चुटकियों में खोलकर रख दिए हैं... तो आइए जानते हैं आखिर क्या-क्या बोल गई यह कंटेस्टेंट...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
अर्शी खान - फोटो : SELF
घर का पहला बड़ा राज यह है कि वीकेंड का वार के एपिसोड में सभी कंटेस्टेंट्स के लिए शो के होस्ट सलमान खान के घर से खाना आता है जिसमें मटन, चिकन के अलावा तरह-तरह की डिश परोसी जाती हैं। कंटेस्टेंट्स के लिए ये खाना सलमान खान के स्पेशल कुक बनाते हैं। बता दें कि सलमान वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट्स से 'कैसा लगा खाना' सबसे पहले पूछते हैं। लेकिन एक दिन बिग बॉस 10 में खाना नहीं आया और इस बात की खबर जब सलमान खान को लगी तो उन्होंने मेकर्स की अच्छे से खबर ले ली।
विज्ञापन

3 of 11
बिग बॉस
घर में शराब के सेवन पर नितिभा ने बताया कि शो में शराब पर पूरी तरह से पाबंदी है। हालांकि घर में धुम्रपान किया जाता है। लेकिन शराब पर रोक है। ऐसे में घर में एंट्री करने से पहले एक-एक कंटेस्टेंट का सामान बड़ी सावधानी से खंगाला जाता है।

4 of 11
bigg boss
बिग बॉस 10 की इस कंटेस्टेंट ने यह भी बताया कि शो में एंट्री करने से पहले कंटेस्टेंट्स को एक कॉन्ट्रेक्ट साइन करना पड़ता है। जिसमें साफ-साफ लिखा होता है कि अगर शो बीच में छोड़ा तो 2 करोड़ रुपये का भारी भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

5 of 11
bigg boss
बता दें कि नितिभा ने आगे बताया कि शो की तरफ से केवल दो ही बैग दिए जाते हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स को अपना सारा सामान रखना होता है। लेकिन कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस को लाख मनाने के बाद बाहर से थोड़ा-थोड़ा सामान मंगाने की छूट मिल जाती है।
विज्ञापन

6 of 11
deepak thakur bigg boss 12
नितिभा ने आगे बताया कि शो में सुबह उठने का कोई सटीक समय नहीं है। क्योंकि हर दिन कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग समय पर जगाया जाता है। ऐसा पिछले दिन की समाप्ति के आधार पर किया जाता है। बता दें कि घर में घड़ी नहीं होती है, क्योंकि नितिभा ने बताया कि वह अजान सुनकर समय का अंदाजा लगाती थीं।
विज्ञापन

7 of 11
Hina Khan
शायद ही आपको पता हो कि बिग बॉस के घर की ज्यादातर सफाई के लिए क्लीनर्स लगाए हुए हैं जो रोज घर को कोने-कोने से साफ करते हैं। लेकिन कंटेस्टेंट्स केवल अपने आस-पास से ही साफ सफाई करते हैं।

8 of 11
bigg boss
बता दें कि घर में हमेशा क्रू मेंबर्स कंटेस्टेंट्स के आसपास मंडराते रहते हैं लेकिन दर्शकों को दिखाई नहीं देते हैं। दरअसल, बिग बॉस का घर पूरी तरह कांच से कवर है जिसके पीछे से क्रू मेंबर्स दिख नहीं पाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि घरवाले भी यह क्रू मेंबर्स नहीं देख पाते हैं। 
 

9 of 11
bigg boss
बिग बॉस में पूरे हफ्ते हंगामा करने वाले कंटेस्टेंट्स को शनिवार को छुट्टी मिलती है। इस दिन लड़कियां अपने मेकअप और पार्लर में व्यस्त होती हैं तो वहीं लड़के आराम फरमाते हैं। बता दें कि इस दिन घर में कोई शूटिंग भी नहीं होती है।

10 of 11
bigg boss 12
नितीभा आगे बताती हैं कि बिग बॉस के घर में पहुंचने से पहले कंटेस्टेंट के चेहरे को मास्क से ढक दिया जाता है जिससे प्रीमियर से पहले उनपर किसी की नजर ना पड़ जाए।
विज्ञापन

11 of 11
Bigg Boss 11
आखिर में आपको बता दें कि घर में घुसने से पहले हर कंटेस्टेंट्स के सामान की अच्छे से तलाशी ली जाती है। इसका कारण है कि घर में ऐसा कोई कपड़ा नहीं ले जा सकते जिसपर ब्रांड का नाम बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा हुआ हो। वहीं, चेक और लाइनिंग वाले कपड़ों पर भी रोक है क्योंकि ऐसे कपड़े कैमरे पर अजीब दिखते हैं। इसके अलावा घर में घड़ी, किताब, चश्मा और टोपी ले जाने पर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें