फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारी TRP लेने फिर से आ रहा है 'नागिन 3', टेलीकास्ट होने से पहले ही कलर्स को लग सकता है झटका

Sat, 17 Feb 2018 07:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Naagin 3
मच अवेटेड सीरियल 'नागिन 3' जल्द ही शुरू होने वाला है। इस शो के ऑनएयर होने से पहले सीरियल से जुड़ा ऐसा खुलासा हुआ है जिससे एक चैनल को बड़ा नुकसान हो सकता है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Naagin 3
इस बात का खुलासा Spotboy ने किया है। जानकारी के मुताबिक 'नागिन 3' सीरियल इस बार कलर्स पर नहीं बल्कि स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हो सकता है। 'नागिन' सीरियल की टीआरपी हमेशा से ही ज्यादा रहती है ऐसे में इस सीरियल को अपने चैनल पर दिखाने की होड़ लगना लाजमी हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ekta Kapoor
खबरों की मानें तो इस बार स्टार प्लस ने नागिन के तीसरे सीजन के लिए बोली थोड़ी ज्यादा की लगाई है जिस वजह से यह सीरियल कलर्स के हाथ से फिसलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि वेब सीरीज 'हक से' के लॉन्च के दौरान प्रोड्यूसर एकता कपूर ने कहा था कि उनकी पैसों को लेकर कलर्स टीस से लगातार बात हो रही हैं।

4 of 5
Naagin 3
जानकारी के मुताबिक एकता कपूर चाहती हैं कि इस बार चैनल शो के पैसे थोड़े बढ़ा दें जिसकी वजह 'नागिन 3' के बजट में इजाफा होना है। वहीं ऐसी खबरें भी आ रही हैं कि स्टार प्लस चैनल कुछ फिक्शन शो की संख्या बढ़ाना चाहता है। ऐसे में यह कहा जा रहा है कि 'नागिन 3' स्टार प्लस की झोली में आ सकता है क्योंकि उनकी बोली कलर्स से काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anita Hassanandani
आपको बता दें, 'नागिन 3' में मौनी रॉय की जगह सुरभि ज्योति, करिश्मा तन्ना और अनीता हसनंदानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह सीरियल मार्च में टेलीकास्ट होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें