टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे किरदार हैं, जिनके होने से सीरियल कहीं ज्यादा बेहतर लगता है। हालांकि सीरियल के दौरान काम करते हुए कई कलाकारों की मौत की खबरें सामने आई हैं। जिनके चले जाने के बाद सीरियल की रौनक ही गायब हो गई हो।
छोटे पर्दे पर काम करने वाले कई कलाकार ऐसे हैं, जिन्होंने कुछ वक्त में ही दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। वहीं, कई कलाकार जब बीच में शो छोड़ देते हैं या फिर दुनिया से अलविदा कह देते हैं। जिससे फैंस को बेहद बुरा महसूस होता है। टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे किरदार हैं, जिनके होने से सीरियल कहीं ज्यादा बेहतर लगता है। हालांकि सीरियल के दौरान काम करते हुए कई कलाकारों की मौत की खबरें सामने आई हैं। आइये जानते हैं ऐसे ही कलाकारों के बारे में जिनके चले जाने के बाद सीरियल की रौनक ही गायब हो गई हो।
विज्ञापन
2 of 7
रीमा लागू
- फोटो : social media
रीमा लागू
रीमा लागू बॉलीवुड की मशहूर कलाकारों में से एक हुआ करती थी। इन्होंने 'हम आपके हैं कौन', 'हम साथ साथ हैं', जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के जरिए इन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, एक्ट्रेस रीमा लागू का 'नामकरण' शो के दौरान निधन हो गया था। बताया जाता है कि शो के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद उनके किरदार की जगह किसी और ने अभिनय किया था।
कवि कुमार आजाद
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में डॉक्टर हाथी से अपनी पहचान बनाने वाले कवि कुमार आजाद की अचानक मौत हो गई थी। सीरियल में उनके किरदार डॉक्टर हाथी को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया जाता था। हालांकि साल 2018 में उन्हें हार्ट अटैक आया था। जिसके कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी अचानक मौत के कारण दर्शकों को काफी बड़ा झटका लगा था। इसके अलावा उनके स्थान पर आए नए अभिनेता को दर्शकों का वो प्यार नहीं मिला जो कवि कुमार आजाद ने पाया।
गगन कंग
गगन कंग सीरियल महाकाल में भगवान इंद्र का किरदार निभा रहे थे। बताया जाता है कि जिस दौरान वह सीरियल की शूटिंग करके घर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें उनकी मौत हो गई थी।
सुरेखा सीकरी
सुरेखा सीकरी अपने अभिनय के लिए पहचानी जाती थी। वह एक लेजेंड्री एक्ट्रेस थी। उन्होंने कई बेहतरीन सीरियल और फिल्मों में काम किया है। लंबी उम्र होने के बाद भी उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा था। टीवी सीरियल परदेस में है मेरा दिल के दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जिसके बाद वह काफी समय तक बीमार रही। साल 2021 में जुलाई के महीने में उन्होंने आखिरी सांस ली।
रुबीना शेरगिल
टीवी सीरियल मिसेज कौशिक की पांच बहुएं में सिमरन के किरदार में रुबीना शेरगिल नजर आई थी। रुबीना शेरगिल की अचानक मौत के कारण सभी लोग हैरान रह गए थे। जानकारी के मुताबिक अभिनेत्री टीम के साथ पार्टी में गई थी। उसी दौरान उन्हें अस्थमा अटैक आया था। जिसके कारण उनकी मौत हो गई थी।
घनश्याम नायक
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मशहूर किरदार नट्टू काका का कैरेक्टर निभाने वाले घनश्याम नायक की भी अचानक मौत हो गई थी। नट्टू काका के अचानक मौत के बाद फैंस को बड़ा झटका लगा था। वह इस सीरियल में लंबे समय से काम कर रहे थे और दर्शकों के सबसे पसंदीदा किरदार में से एक नट्टू काका का किरदार था।