बिग बॉस शुरू हो चुका है। घरवालों का गृह प्रवेश हो चुका है और ड्रामा भी शुरू हो चुका है।
जानिए घऱ में मौजूद लोगों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 15
बाणी
वीजे बाणी
वीजे बानी एमटीवी के रोडीज शो से मशहूर हुई थीं। बानी को अपनी फिट और टफ बॉडी के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
3 of 15
राहुल देव
राहुल देव
एक्टर राहुल देव मुख्य तौर पर फिल्मों में विलेन की भूमिका में आते हैं। अभी तो राहुल शांत बने हुए हैं लेकिन आने वाले दिनों में बिग बॉस के घर उनका ये अवतार दिख सकता है।
4 of 15
करण मेहरा
करन मेहरा
करण मेहरा एक टीवी एक्टर हैं। वे कुछ समय पहले तक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में दिखते थे। करण मेहरा फिल्म डायरेक्टर राजू हीरानी और राम गोपाल वर्मा के साथ भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 15
गौरव चोपड़ा
गौरव चोपड़ा
गौरव चोपड़ा भी एक टीवी एक्टर हैं। गौरव को स्टार प्लस के सीरीयल कर्मा से काफी पहचान मिली। इसके बाद गौरव नच बलिए में भी दिखाई दिए।
विज्ञापन
6 of 15
रोहन मेहरा
रोहन मेहरा
रोहन मेहरा भी टीवी कलाकार हैं। मेहरा को 'बड़े अच्छे लगते हैं' में लोगो ने काफी पसंद किया। इसके अलावा रोहन ने एक फिल्म भी की है, 'सिक्सटीन'।
विज्ञापन
7 of 15
लोपा मुद्रा राउत
लोपामुद्रा राउत
महाराष्ट्र की लोपामुद्रा राउत एक मॉडल हैं। इन्होंने मिस यूनाइटेड कॉन्टीनेंट्स में भारत को रिप्रेजेंटे किया था।
8 of 15
मोना लीसा
मोना लीसा
मोनालीसा भोजपुरी फिल्म स्टार हैंं। उनकी भोजपुरी बोल्डनेस बिग बॉस के घर में भी दिखाई दे रही है।
9 of 15
नवीन प्रकाश
नवीन प्रकाश
बिहार के रहने वाले नवीन प्रकाश शिक्षा का प्रकाश फैलाते हैं यानि टीचर हैं। जाहिर तौर पर उन्हें पढ़ना-लिखना काफी पसंद है। इसके अलावा म्यूज़िक सुनना भी उन्हें अच्छा लगता है।
10 of 15
नितिभा कौल
नितिभा कौल
नितिभा कौल एक अकाउंट स्ट्रैटजिस्ट हैं। बिग बॉस के घर में ये क्या स्ट्रैटजी अपनाती हैं यह तो वक्त ही बताएगा। नितिभा को डांसिंग, म्यूज़िक, सिंगिंग और स्विमिंग करना बेहद पसंद है।
11 of 15
मनवीर गुर्जर
मनवीर गुर्जर
मनवीर गुर्जर एक रफ एंड टफ लड़के हैं। डेयरी फार्म के मालिक हैं। इसके अलावा उन्हें जिम, कबड्डी और रेसलिंग करना काफी पसंद है।
12 of 15
मनोज उर्फ मनु पंजाबी
मनोज उर्फ मनु पंजाबी
मनोज पंजाबी एक बिजनेस मैन हैंं। इन्हें लोग मनु के नाम से भी जानते हैं और इनका पंजाब से नहीं राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक है। मनोज को मिमिक्री करना पसंद है।
13 of 15
लोकेश कुमारी
लोकेश कुमारी
दिल्ली की रहने वाली लोकेश कुमारी को सबसे ज्यादा पसंद है खाना और बस खाना। खाने के अलावा इन्हें डांस, ट्रैवल और गाना भी पसंद है।
14 of 15
आकांक्षा शर्मा
आकांक्षा शर्मा
आकांक्षा शर्मा हरियाणा की हैं। वो गुड़गांव में पली बढ़ी हैं। आकांक्षा शर्मा एक्ट्रेस और लेखक हैं। वे प्रसिद्ध क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी हैं। साल 2014 में उनकी शादी युवराज के छोटे भाई जोरावर सिंह से हुई थी लेकिन ज्यादा दिन नहीं चली।
ओम स्वामी
ओम स्वामी एक सन्यासी और तांत्रिक हैंं। स्वामी के मुताबिक उनके पास कुछ अद्भुत शक्तियां, जिनका इस्तेमाल वे देश और दुनिया को बचाने में करते हैं। स्वामी तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने एक निजी चैनल के शो में महिला को थप्पड़ जड़ा था।