फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss : जानिए प्रियंका के एलिमिनेशन के पीछे का बड़ा सच

Tue, 25 Oct 2016 01:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका जग्गा
पहले हफ्ते में बिग बॉस के घर से इंडिवालों की टीम से प्रियंका जग्गा बाहर हो गई हैं। उनका जाना खुद सलमान खान को भी हैरान कर रहा है। करे भी क्यों न, बिग बॉस को पहले ही हफ्ते में प्रियंका जग्गा ने खूब मनोरंजक बनाया। लेकिन माना जा रहा है कि प्रियंका जग्गा पूरी तरह से घर से बाहर नहीं हुई हैं। इसके संकेत खुद सलमान खान और बिग बॉस ने दिए हैं। देखना ये होगा कि प्रियंका की कब और कैसे वापसी होती है। 

आगे की स्लाइड्स में जानें वो कौन से संकेत हैं वो बता रहे हैं कि प्रियंका की घर में वापसी होगी ? 
विज्ञापन

Big Boss : जानिए प्रियंका के एलिमिनेशन के पीछे का बड़ा सच

2 of 5
सलमान खान
पहला संकेत 
प्रियंका जग्गा के घर से बेदखल होने की घोषणा करने से पहले सलमान लगातार कहते सुने गए कि वो पहले ही हफ्ते में किसी का बेघर होना पसंद नहीं करते। सलमान ने ये भी कहा कि हरेक को प्रदर्शन का अवसर मिलना चाहिए। तो क्या उनका इशारा प्रियंका जग्गा के लिए था। 
 
विज्ञापन

Big Boss : जानिए प्रियंका के एलिमिनेशन के पीछे का बड़ा सच

3 of 5
सलमान खान- प्रियंका जग्गा
दूसरा संकेत
जब सलमान बेदखली की घोषणा के बाद प्रियंका  से स्टेज पर बात कर रहे थे तो कहा कि प्रियंका के जाने से वो खुद हैरान हैं। वे उम्मीद कर रहे थे कि प्रियंका अंत तक रुकेंगी। 

Big Boss : जानिए प्रियंका के एलिमिनेशन के पीछे का बड़ा सच

4 of 5
प्रियंका जग्गा
तीसरा संकेत 
जब सलमान प्रियंका को घर से बाहर जाने के लिए कह रहे थे तो उन्होंने बिग बॉस के घर जाने वाले गेट की तरफ इशारा किया। हालांकि सलमान ने बात घुमाते हुए कहा, 'वो वाला गेट नहीं, वो बिग बॉस के घर के अंदर जाता है, आपको इस तरफ से जाना है.... अपने बच्चों और पति के पास'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Big Boss : जानिए प्रियंका के एलिमिनेशन के पीछे का बड़ा सच

5 of 5
प्रियंका जग्गा (कटआउट)
चौथा संकेत
जैसे ही प्रियंका की घर से बेदखली हुई तो कुछ ही देर बाद घर में उसके बड़े-बड़े कटआउट दिखाई दिए। लाइव फीड में देखा गया कि प्रियंका का एक कटआउट बाथरूम में तो दूसरा घर के गार्डन एरिया में रखा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें