फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 15: बिग बॉस से फ्लर्ट करते हुए दिखाई दीं तेजस्वी प्रकाश, कहा- अब तो कर दो प्यार का इजहार

Wed, 06 Oct 2021 07:04 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस सीजन 15 में जहां शुरुआत से ही घरवालों के बीच लड़ाई और झगड़ा देखने को मिल रहा है तो वही कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी हैं जो अपनी क्यूट हरकतों से लगातार अपने प्रशंसकों का दिल जीत रहे हैं। इन्हीं कंटेस्टेंट्स में से एक है तेजस्वी प्रकाश। तेजस्वी स्टेज पर सलमान खान के साथ काफी मस्ती करती हुईं नजर आई थीं। उनकी बाते सुनकर सलमान खान भी हंस पड़े थे। बिग बॉस के घर में भी तेजस्वी का ये क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

बिग बॉस को बताया अपना बेबी

एक तरफ जहां लड़ाई झगड़े के कारण घर का माहौल काफी गरम है तो वही तेजस्वी प्रकाश घर के माहौल को हल्का करते हुए मजाक मस्ती करती हुईं नजर आईं। तेजस्वी जय भानुशाली, विधि और उमर रियाज के साथ बैठी मस्ती करती हुई तो नजर आईं ही साथ ही वो बिग बॉस के कैमरे की तरफ देखकर ये भी कहती हुई नजर आईं कि बिग बॉस मेरे बेबी हैं और साथ ही कहा बिग बॉस अब आप हमारे प्यार का इजहार दुनिया के सामने कर ही दो।
विज्ञापन

2 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
इसलिए किया बिग बॉस से फ्लर्ट

दरअसल तेजस्वी बिग बॉस को पटाती हुई नजर आईं। पहले ही दिन बिग बॉस ने जंगल में रह रहे वासियों से उनके कपड़े छीन लिए थे जिसकी वजह से अब उनके पास कपड़े नहीं है। इसलिए ही तेजस्वी बिग बॉस के कैमरा से बातचीत करती हुई दिखाई दी और साथ ही कहा, ‘आपकी बेबी ऐसे रहेगी आपको अच्छा लगेगा, हमारे साथ ऐसा मत करो, बस हमारे कपड़े लौटा दो’।

 
विज्ञापन

3 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
जय ने कहा कंट्रोल में नहीं है बेबी

इस मजेदार प्रोमो में जय तेजस्वी से ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि तुम्हारा बेबी कंट्रोल में नहीं है। जिसके बाद तेजस्वी तेजी से कहती हैं बेबी, कुछ तो करो। ऐसा सुनकर सभी घरवाले तेजस्वी पर हंसने लगे जिसे सुनने के बाद तेजस्वी बोलती हुईं नजर आईं कि मेरे बेबी बिलकुल परफेक्ट हैं, बस थोड़े से एंग्री यंग मैन हैं। इसके बाद तेजस्वी घरवालों के साथ बैठकर बेबी का मजाक उड़ाती हुईं नजर आईं।

4 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर लोगों ने कही ये बात

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोगों के तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘तेजू बहुत फनी है, ये वीडियो 10 बार देख चुका हूं’। तो वही दूसरे यूजर ने लिखा, ‘तेजू इस सीजन की विजेता बनेंगी’। अन्य यूजर ने कहा, ‘कितनी क्यूट है ये’। इस वीडियो को अब तक डेढ़ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजस्वी प्रकाश - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान से कहा जीत की है भूख

तेजस्वी इस सीजन की सबसे लोकप्रिय और मजबूत कंटेस्टेंस्ट्स में से एक हैं। जब तेजस्वी बिग बॉस के स्टेज पर आईं थी उसी दौरान उन्होंने सलमान खान को ये क्लियर कर दिया था कि उन्हें सिर्फ खाना पसंद नहीं है बल्कि बिग बॉस की ट्रॉफी जीतने की भी भूख है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें