फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुरी एक्टर निरहुआ के बाद मोनालिसा ने पूरा किया #bottlecapchallenge, चोटी से खोला ढक्कन

Wed, 24 Jul 2019 07:39 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोनालिसा - फोटो : Twitter

बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर #BottleCapChallenge चल रहा है। इस चैलेंज में एक शख्स को गोल घूमते हुए सामने रखी बोतल के ढक्कन को खोलना होता है, लेकिन बोतल नहीं गिरनी चाहिए। सेलेब्स एक दूसरे को इसका चैलेंज दे रहे हैं। हॉलीवुड के बाद बॉलीवुड और फिर भोजपुरी स्टार्स इस चैंलेज में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
monalisa

भोजपुरी स्टार निरहुआ के बाद अब मोनालिसा ने #BottleCapChallenge स्वीकार किया है। हालांकि 'बिग बॉस' में नजर आ चुकी मोनालिसा का 'बॉटल कैप चैलेंज' बिल्कुल अलग है। इस चैलेंज का वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया है।

विज्ञापन

3 of 5
monalisa hot photos

इस वीडियो में मोनालिसा (Monalisa) अपनी चोटी से बोतल का ढक्कन खोलती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, 'ये मेरा तरीका बोतल का ढक्कन खोलने का। मैं शर्त लगा सकती हूं कि अभी तक आपने किसी को मोहना की तरह बोतल का ढक्कन खोलते नहीं देखा होगा।'

4 of 5
निरहुआ - फोटो : instagram

मोनालिसा के इस चैलेंज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस के कमेंट आ रहे हैं। यह चैलेंज पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चल रहा है, लोग बढ़- चढ़कर इस चैलेंज का हिस्सा बन रहे हैं और अपने वीडियो बनाकर इसे शेयर कर रहे हैं। अब तक इसके कई वीडियो सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nazar - फोटो : social media

बता दें मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की बड़ी अभिनेत्री हैं और वह कई सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इतना ही नहीं मोनालिस टीवी सीरियल नजर में डायन के किरदार से सुर्खियां बटोर रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें