फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की 'डॉ रिद्धिमा' ने फेसबुक पर लिखी पोस्ट, 'मेरी और मां की हत्या की साजिश रच रहीं बहन की सास'

Wed, 24 Jul 2019 06:44 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shilpa Anand and Karan Singh Grover - फोटो : file photo
'दिल मिल गये' (Dill Mill Gaye) सीरियल में डॉ रिद्धिमा (Dr Riddhima) का किरदार निभाने वाली शिल्पा आनंद (Shilpa Anand) लंबे वक्त से लाइमलाइट से दूर हैं। ग्लैमर की दुनिया से दूर जाने के बाद शिल्पा आनंद ने अपना नाम बदलकर ओहाना शिवानंद (Ohana Shivanand) कर लिया था। शिल्पा आनंद ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा है। इस पोस्ट के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी बहन की सास पर अपनी और मां की हत्या करने की साजिश का आरोप लगाया है। शिल्पा ने अपने इस लंबे चौड़े पोस्ट में रिश्तेदारों को लेकर बड़े खुलासे किए। शिल्पा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
shilpa anand - फोटो : social media
इस पोस्ट में शिल्पा आनंद ने लिखा- 'कुछ महीने पहले मेरी मां ने बहन की सास के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। मेरी बहन की सास मेरे पति की हत्या करके उनके इंश्योरेंस के पैसे हड़पना चाहती थीं। पुलिस में शिकायत करने की वजह से बहन की सास ने मुझे और मेरी मां को जान से मारने की कोशिश की। बहन की भी हत्या करने की कोशिश की थी। जब वह कामयाब नहीं हो सकी तो अमेरिका चली गईं ताकि वह पुलिस की पहुंच से दूर हो सके।' 
विज्ञापन

3 of 5
shilpa anand - फोटो : social media
शिल्पा ने आगे लिखा- 'इस नोट के जरिए बहन की सास से कहना चाहती हूं कि यदि हिम्मत हैं तो भारत वापस आकर कानून का सामना करें।' शिल्पा आनंद की बहन साक्षी आनंद भी एक्ट्रेस हैं।'साक्षी आनंद ने मलयालम, तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम किया है। शिल्पा आनंद की बात करें तो सीरियल दिल मिल गए के अलावा फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। इनमें इकरार बाई चांस, दीवाने हो गए, अलर्ट 24*7, ब्लडी इश्क और ये है लॉलीपॉप रहीं। इन फिल्मों से शिल्पा को कोई फायदा नहीं हुआ।




 

4 of 5
shilpa anand - फोटो : social media
शिल्पा फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सेल्फी की दीवानी शिल्पा अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन उनका ये ट्रांसफॉर्मेंशन लुक देख फैंस भी हैरान रह गए। उनका बदला लुक पहले से बिल्कुल अलग है। यही नहीं कुछ तस्वीरों में तो उन्हें पहचान पाना मुश्किल है। कई तस्वीरों में शिल्पा घुंघराले बालों के साथ दिखीं। हालांकि कई सालों बाद भी शिल्पा की मुस्कान उनके फैंस को दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Anand - फोटो : instagram
फिलहाल शिल्पा ने पर्दे से दूरी बना रखी है। दिल मिल गए में शिल्पा आनंद और करण सिंह ग्रोवर की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी। युवाओं के बीच दोनों ने खूब प्यार बटोरा। ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री से लेकर रोमांटिक गानों तक, सबकुछ बिल्कुल परफेक्ट लगता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें