फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद दुख भरा था सबको हंसाने वालीं भारती सिंह का बचपन, आज भी याद नहीं करना चाहतीं पुराने दिन

Fri, 29 May 2020 04:25 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
'कॉमेडी क्वीन' के नाम से मशहूर भारती सिंह हमेशा अपने फैंस को हंसाने में कामयाब रहती हैं। लॉकडाउन में जब सभी घर पर रहने को मजबूर हैं तो ऐसे में अमर उजाला की भी कोशिश रही कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी जाए। एक इंटरव्यू के दौरान भारती ने कई सवालों के बेधड़क जवाब दिए। साथ ही अपने अब तक के सफर के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अपने बचपन के बारे में बात करते हुए भारती ने कहा, 'बचपन से ही मोटापे जैसी बातें सुनने को मिलती थीं। अब जब लॉकडाउन चल रहा है तो कई लोग कहते हैं कि लॉकडाउन चल रहा है थोड़ी पतली हो जा, मैं उन्हें बोलना चाहती हूं कि मैं बचपन से ही हैवी वेट थी। बचपन से ही खुद को समेट रही हूं।' 
विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती बताती हैं,'मेरा बचपन बेहद गरीबी में बीता। इस वजह से उस वक्त को याद नहीं करना चाहती। हां लेकिन तब जो मस्तियां करते थे वो सारी अब मुझे मेरे काम में मदद कर रही हैं। जिस तरह सोना भट्टी में पकता है, वैसे ही मैं भी गरीबी की भट्टी में पकी हूं।'

4 of 5
मां के साथ भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती आगे कहती हैं, 'बचपन में मुझे बहुत काम करना पड़ता था। उससे कहीं ज्यादा मेरी मां काम करती थीं। मुझे याद है मेरी मां दूसरों के घर खाना बनाने जाती थीं तो कभी-कभी मैं भी उनके साथ जाती थी। मां खाना बनाती थीं और मैं किचन में ही बैठी रहती थी। उस वक्त किचन और दूसरे सामान देखकर मैं सोचती थी कि क्या मेरा घर ऐसा हो पाएगा। भगवान की कृपा से आज मेरा घर उससे भी अच्छा है। मेरी मां कहती थीं कि मेहनत करना कभी मत छोड़ना। जब आप मेहनत करके आगे बढ़ते हैं तो उसमें मुश्किलें बहुत आती हैं लेकिन उसका अपना अलग ही मजा है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कपिल शर्मा, भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती कहती हैं कि 'मेरा जैसा बचपन था भगवान ना करे किसी का ऐसा हो। दो साल की उम्र में मेरे पिता का निधन हो गया था। उसके बाद मेरी मां ने ही हमें पढ़ाया लिखाया। जब भी वो यादें याद आती हैं तो मुझे परेशान कर देती हैं।'


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें