भारती सिंह
- फोटो : SELF
भारती ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने फिल्म सिटी में घूमने वाले स्ट्रीट डॉग्स को खाना खिलाने की अपील की है। भारती हाथ जोड़कर कहती हैं कि 'मैं रोज फनी वीडियोज बनाती हूं लेकिन आज मेरा मूड बहुत खराब है। सुबह-सुबह मुझे किसी ने वीडियो भेजा है कि हमारी फिल्म सिटी के डॉग्स कैसे मर रहे हैं। शूटिंग हो नहीं रही, सेट चल नहीं रहे। कोई खाना नहीं डाल रहा। मेरा मूड सुबह से ही खराब था।'