बेटियों के साथ दीपिका
- फोटो : social media
दीपिका के लिए ये किरदार पाना इतना भी आसान नहीं था। कई दौर के ऑडीशन राउंड से गुजरने पड़े, तब रामानंद सागर ने उन्हें चुना। एक बार दीपिका ने बताया कि 'उस दौरान मैं उनके (रामानंद सागर) साथ 'विक्रम और बेताल' में व्यस्त थी। सीरियल की शूटिंग रामानंद सागर के बंगले में होती थी। वहां एक दिन मैंने देखा कि कुछ बच्चे उछल कूद कर रहे हैं। तब मैंने वहां मौजूद दूसरे लोगों से पूछा कि यहां क्या चल रहा है तो बताया गया कि लव-कुश की कास्टिंग हो रही है।'