फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Celebs Who Went To Jail: जेल की हवा खा चुके हैं टीवी के ये 14 पॉपुलर स्टार्स, किसी को मिली दो साल की सजा, तो कोई बेल पर हुआ रिहा

Tue, 15 Feb 2022 01:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
TV Celebs Who Went Jail - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकार हैं जिनका विवादों से गहरा नाता रहा है। इनमें से एक कलाकार पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फ़ेम मुनमुन दत्ता भी हैं। पहले अपने से छोटी उम्र वाले टपू उर्फ राज अनादकट को डेट करने की वजह से मुनमुन दत्ता सुर्खियों में थीं। वहीं अब जाति पर की गई टिप्पणी के चलते गिरफ्तार होने की वजह से न्यूज में बनी हुईं हैं। बता दें कि मुनमुन दत्ता ऐसी पहली सेलेब नहीं हैं, जो जेल जाने के चलते सुर्ख़ियों में आई हैं। इससे पहले भी भारती सिंह से लेकर करण मेहरा तक कई स्टार्स जेल की हवा खा चुके हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

विज्ञापन

2 of 13
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारती सिंह
मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया गया था। मामले की जांच करने के लिए भारती सिंह को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भी रखा गया था।
विज्ञापन

3 of 13
एजाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
एजाज खान
बिग बॉस 7 में नजर आए एजाज खान को एनसीबी ने 2020 में एयरपोर्ट पर ही ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले 2018 में भी एजाज खान को ड्रग मामले में ही गिरफ्तार किया गया था।

4 of 13
अलका कौशल
अलका कौशल
50 लाख रुपये का चेक बाउंस होने की वजह से अभिनेत्री अलका कौशल को 2 साल की सजा सुनाई गई थी। अलका ने कई टीवी सीरियल्स में काम किया है।
विज्ञापन

5 of 13
करण मेहरा - फोटो : Instagram
करण मेहरा
करण मेहरा भी जेल की सलाखों के पीछे थे। ये रिश्ता क्या कहलाता है के मशहूर अभिनेता की पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

6 of 13
पायल रोहतगी - फोटो : Insatagram- @payalrohatgi
पायल रोहतगी
बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट पायल को गांधी नेहरू परिवार पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए जेल जाना पड़ा था। पायल आए दिन सोशल मीडिया पर विवादित ट्वीट करती रहती हैं।
विज्ञापन

7 of 13
वीना मलिक - फोटो : Instagram
वीना मलिक
बिग बॉस फेम वीना मलिक को ईशनिंदा के जुर्म में जेल की हवा खानी पड़ी थी।

8 of 13
पर्ल वी पुरी - फोटो : Instagram
पर्ल वी पुरी
पर्ल वी पुरी को नाबालिग लड़की के साथ जबरदस्ती करने के आरोप में जेल भेजा गया था। लेकिन अब उन्हें इस मामले में जमानत मिल गई है.

9 of 13
श्रुति उल्फत - फोटो : सोशल मीडिया
श्रुति उल्फत
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस श्रुति को कोबरा के साथ वीडियो पोस्ट करने पर 7 दिन के लिए जेल जाना पड़ा था। श्रुति के इस वीडियो को देखकर फैंस के होश उड़ गए।

10 of 13
गहना वशिष्ठ - फोटो : सोशल मीडिया
गहना वशिष्ठ
पुलिस ने गहना को सोशल मीडिया पर एडल्ट वीडियो शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

11 of 13
चाहत पाण्डेय - फोटो : सोशल मीडिया
चाहत पाण्डेय
टीवी एक्ट्रेस चाहत अपनी मां के साथ जेल गईं थीं। दोनों पर मामा के घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट करने का आरोप लगा था।

12 of 13
अंश अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
अंश अरोड़ा
टीवी एक्टर अंश अरोड़ा भी जेल की हवा खा चुके हैं। उन पर सामान तोड़फोड़ और मारपीट करने का आरोप था। जेल से छूटने के बाद अंश ने खुलासा किया था कि पुलिस ने लॉकअप में उसके साथ थर्ड डिग्री टॉर्चर किया था।
विज्ञापन

13 of 13
प्रीतिका चौहान - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीतिका चौहान
2020 में एनसीबी की छापेमारी के दौरान प्रीतिका चौहान के पास से नशीला पदार्थ बरामद हुआ था। इस तथ्य के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें