कॉमेडी की दुनिया में अपना नाम मुकाम बनाने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह इस समय अपनी प्रेग्नेंसी इंज्वाय कर रही हैं। भारती इस समय भी खूब काम कर रही हैं। हाल ही में भारती ने हुनरबाज के सेट से एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें करण जौहर और परिणीति चोपड़ा उनके बच्चे का नामकरण करते दिखे थे। भारती सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जब से वह प्रेग्नेंट हुईं हैं तब से सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज अपलोड करती और बेबी बंप फ्लांट करती नजर आती रहती हैं। हाल ही में भारती ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है।