फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल लेवल की तीरंदाज भी रह चुकी है ये कॉमेडियन, कमाई जानकर होश उड़ जाएंगे

Mon, 10 Apr 2017 10:37 AM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
भारती सिंह
भारती सिंह आज कॉमेडी के फील्ड में जाना माना नाम हैं। अपने बढ़े वजन के बावजूद भी लोगों को हंसा-हंसाकर भारती सिंह ने जो ख्याति पाई है उसका कोई सानी नहीं। आमतौर पर जहां कोई भी स्क्रीन पर एक्टिंग और रोमांस के सपने देखता है वहीं भारती सिंह ने लोगों को हंसाने का सपना देखा और उसे साकार किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
भारती सिंह
आज भारती सिंह को हर कोई जानता है और हर कोई उनकी कॉमेडी का फैन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारती सिंह की कमाई कितनी है ? वो कितनी फीस चार्ज करती हैं ?
विज्ञापन

3 of 6
भारती सिंह
इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, भारती सिंह एक एपिसोड के छह से सात लाख रुपए चार्ज करती हैं। वहीं भारती सिंह 'नच बलिए' में भी भाग ले रही हैं। कहा जा रहा है कि इस शो के लिए वो एक एपिसोड के 30 लाख रुपए ले रही हैं।

4 of 6
भारती सिंह
इस तरह भारती सिंह टीवी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बन गई हैं। इतना ही नहीं भारती सिंह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 इंडियन एंटरटेनर्स में फोर्ब्स की लिस्ट में भी शामिल हैं। भारती सिंह की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है।
विज्ञापन

5 of 6
भारती सिंह
भारती सिंह 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' जीतकर सुर्खियों में आई थीं और इसी शो के दौरान उनका कैरेक्टर 'लल्ली' काफी फेमस हुआ। इसके बाद भारती धीरे-धीरे सफलता के पायदान पर चढ़ती गईं और आज वो कपिल शर्मा, कृष्णा अभिषेक और राजू श्रीवास्तव जैसे इंडिया के टॉप कॉमेडियंस को टक्कर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारती सिंह
भारती सिंह कॉलेज में पिस्टल शूटिंग और तीरंदाजी में नेशनल लेवल की खिलाड़ी रही हैं लेकिन आर्थिक तंगी के चलते भारती को ये छोड़ना पड़ा और फिर उन्होंने कॉमेडी को अपनी रोजी-रोटी बनाया। आज भारती सिंह सभी के दिलों पर राज कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें