फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती सिंह ड्रग्स केस में सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, इस अभिनेता ने जताई नाराजगी

Tue, 24 Nov 2020 02:09 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह - फोटो : instagram/bharti.laughterqueen

ड्रग्स कनेक्शन में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के नाम ने सभी को चौंका दिया। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो ने भारती सिंह के घर पर छापेमारी की थी और 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया। फिलहाल ड्रग्स मामले में भारती और हर्ष को जमानत मिल गई है। ड्रग्स कनेक्शन में नाम आने के बाद सोशल मीडिया पर भारती पर बने मीम्स की बाढ़ है। इस पर टीवी अभिनेता करणवीर बोहरा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

विज्ञापन

2 of 5
करणवीर बोहरा - फोटो : वूट

करणवीर बोहरा ने भारती पर बने एक मीम को टैग करते हुए लिखा कि 'एनसीबी को उनका काम करने दो और कुछ शर्म करो। किसी के हुनर के बारे में ऐसी बातें मत करो। वह यहां तक अपनी कड़ी मेहनत, हुनर और भगवान के आशीर्वाद से पहुंचे हैं।'
 

 

विज्ञापन

3 of 5
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

भारती सिंह की ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी के बाद देश में तमाम कॉमेडियन के बीच खलबली मच गई है। जिसके बाद कई कॉमेडियन सामने आए और सफाई भी दी। जाने-माने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने भारती को लेकर कहा कि ‘इस केस से पूरी कॉमेडी इंडस्ट्री पर दाग लग गया है। उन्हें यह सब करने की क्या जरूरत थी?’

4 of 5
जॉनी लीवर, भारती और हर्ष - फोटो : फाइल फोटो

जॉनी लीवर ने कहा, 'मैं भारती और हर्ष से सिर्फ एक बात कहना चाहूंगा एक बार जब आप लोग बाहर आ जाते हैं, तो अपने साथियों से, युवाओं और बूढ़े दोनों को ड्रग्स न लेने के लिए बोलें। संजय दत्त को देखें, उन्होंने दुनिया के सामने कबूल किया। आप क्या बड़ा उदाहरण चाहते हैं? अपनी गलती स्वीकार करें और ड्रग्स छोड़ने का संकल्प लें। कोई भी आपको इस मामले के लिए फूलों का गुलदस्ता देने नहीं आएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अर्जुन रामपाल - फोटो : instagram/rampal72

सुशांत राजपूत की मौत के बाद से ही ड्रग्स मामले में एनसीबी काफी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। एक के बाद एक कई बॉलीवुड सितारे एनसीबी के जाल में फंसते नजर आए। बीते दिनों अभिनेता अर्जुन रामपाल से भी पूछताछ की गई थी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें