फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा को जान से मारने की मिली धमकी, पिछले महीने हुआ था जानलेवा हमला

Tue, 24 Nov 2020 01:04 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
करीब एक महीने पहले टीवी अभिनेत्री मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें वे घायल हो गई थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था लेकिन माल्वी की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। अब उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन

2 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
18 नवंबर को बाइक पर सवाल एक शख्स ने मालवी को जान से मारने की धमकी दी। एक इंटरव्यू में मालवी ने कहा कि '18 नवंबर को रात नौ बजे मैं अपने माता पिता के साथ बिल्डिंग के कंपाउंड में टहल रही थी। तभी बाइक पर मास्क पहना एक शख्स मेरे पास आया और मेरे पिता पर चिल्ला कर बोला- योगेश को जल्द जमानत मिल जाएगी, उसके बाद हम दिखाएंगे कि आपके साथ क्या हो सकता है।‘
विज्ञापन

3 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
मालवी इस घटना के बाद बेहद परेशान हैं। उन्होंने कहा कि ‘इसके बाद से मैं सो भी नहीं पा रही हूं और अब जल्द ही घर बदलने के बारे में सोच रही हूं।' मालवी की तबीयत इस वक्त ठीक नहीं है। वह बाहर तभी जाती हैं जब उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए जाना होता है। डॉक्टर ने उन्हें शाम को टहलने की सलाह दी है। मालवी ने कहा कि 'मुझ पर हमले के बाद मेरी लोअर बॉडी की एक्सरसाइज जरूरी है जो कि स्थिर हो गई है। उम्मीद है उस शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।‘

4 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
बता दें कि इसी साल अक्तूबर में मुंबई के अंधेरी इलाके में मालवी मल्होत्रा पर जानलेवा हमला हुआ था। उन पर हमला करने वाले युवक का नाम योगेश महिपाल सिंह है। योगेश शादी का दबाव बना रहा था जब अभिनेत्री ने मना कर दिया तो उसने हाथ पर चाकू से वार किया और भाग गया। गंभीर हालत के बाद मालवी को कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था जहां उनकी उंगली की सर्जरी हुई थी। मालवी की शिकायत के मुताबिक, आरोपी योगेश से उनकी मुलाकात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से हुई थी। वहीं फेसबुक पर जान पहचान के बाद मालवी, योगेश से काम को लेकर एक बार एक कैफे हाउस में भी मिली थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मालवी मल्होत्रा - फोटो : Instagram: @malvimalhotra
कौन हैं मालवी मल्होत्रा
मालवी मल्होत्रा हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने छोटे पर्दे के साथ ही साथ तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। मालवी तेलुगु फिल्म 'कुमारी 21 एफ', तमिल फिल्म 'नदिक्कू एंडी' और टीवी शो 'उड़ान' में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही मालवी ने बॉलीवुड फिल्म 'होटल मिलन' में भी अभिनय किया है। फिल्मों और टीवी शोज के अलावा वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें