फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन भारती सिंह की शादी के सारे सीक्रेट लीक, कब क्या पहनेंगी, हनीमून कहां?

Thu, 02 Nov 2017 04:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 7
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह जल्द अपने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी रचाने वाली है। अपनी शादी में भारती कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। तभी तो भारती ने शादी से पहले ही अपना दस किलो वजन भी कम कर लिया है।

हाल ही में इस क्यूट कपल ने अपना वेंडिंग प्लान फैंस को  रिवील किया है। बता दें कि भारती और हर्ष 3 दिसंबर को गोआ में शादी करेंगे। तीन दिनों तक चलने वाले शादी के इस फंक्शन में क्या होगा खास जानते हैं। 

पढ़ें- 'टाइगर जिंदा है' की शूटिंग के दौरान सलमान की तबीयत हुई थी खराब, जानिए क्यों?
 
विज्ञापन

2 of 7
भारती सिंह
शादी के दिन ये पहनेंगी भारती
एक इंटरव्यू के दौरान भारती ने बताया कि शादी के दिन वो गुलाबी रंग का लहंगा पहनने वाली हैं। उनके लहंगे के बॉर्डर में खिड़की जैसा डिजाइन बना होगा। ये खिड़की हर दुल्हन की कहानी को बताएगा। बता दें भारती का ये लंहगा आकाशी डिज़ाइनर स्टूडियो- द अध्य डिजाइनर ने तैयार किया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की मानें तो भारती अपनी कॉकटेल पार्टी में आशीष और शेफाली का तैयार किया हुआ गहरा लाल रंग का गाउन पहनने वाली हैं। जबकि रिशेपशन औऱ चूड़ी समारोह के लिए उनके कपड़े को नीता लुल्ला ने डिजाइन किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
क्या पहनेंगे हर्ष
हर्ष शादी में नीले रंग की शेरवानी पहनने वाले हैं। जबकि रिशेपशन के लिए वो ब्लैक सूट पहनेंगे जबकि कॉकटेल पार्टी के लिए बॉटल ग्रीन कलर का सूट पहनेंगे। 

4 of 7
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
शादी की कार्ड होगा ऐसा
भारती ने बताया कि उनकी शादी का कार्ड बेहद खूबसूरत है। वो इतना खूबसूरत है कि उसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन

5 of 7
मुंबई में फंक्शन
भारती ने बताया कि मुंबई में उनकी शादी से जुड़े 2 से 3 फंक्शन होंगे। उन्होंने बताया कि 21 नवम्बर को हर्ष के घर पर माता की चौकी होगी जबकि 29 नवम्बर को भारती के घर माता की चौकी रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि 27 नवम्बर चूड़ी की रस्म होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
गेस्ट लिस्ट
भारती ने कहा कि उनके गेस्ट की लिस्ट बहुत लंबी हैं। उन्होंने कहा कि वो अपनी शादी का इनविटेशन शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर, माधुरी दीक्षित , मलाइका अरोड़ा को खुद देने जाएंगी। उन्होंने बताया कि उनकी शादी में कपिल भाई के साथ करुणा भी उनकी शादी में मौजूद होंगे।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Bharti Singh And Haarsh Limbachiyaa
हनीमून
भारती ने बताया कि हनीमून के लिए उन्होंने यूरोप को चुना है। वो कहती हैं कि वो स्पेन, बार्सिलोना, फ्रांस, रोम देखने के लिए बेताब हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें