फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस के 10 ऐसे कंटेस्टेंट जिन्हें सलमान खान ने मंच से कहा- भाग जाओ यहां से

Thu, 02 Nov 2017 04:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
1 of 11
लड़ाई और विवादों से भरा शो भारतीय टेलीविजन सबसे बड़ा रियलिटी शो बिग बॉस शायद उन लोगों के लिए नहीं बना जो शांति और सामंजस्य चाहते हैं। इस शो की सबसे खास बात होस्ट सलमान खान है, जिनके कारण शो की टीआरपी बनी रहती है। शो में कंटेस्टेंट का आए दिन एक-दूसरे पर भद्दे कमेंट करना आम बात है, लेकिन कई बार कंटेस्टेंट होस्ट और बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से भी बहस कर बैठते हैं। आज हम कुछ ऐसे ही कंटेस्टेंट के बारे में बात करेंगे, जिनके साथ सलमान खान की बुरी तरह से लड़ाई हो चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 11
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है, बिग बॉस 11 के पूर्व प्रतिभागी जुबेर खान का। सलमान ने जुबेर को सभी के सामने बुरी तरह से लताड़ लगाई थी। इस लताड़ के पीछे वजह थी जुबेर का महिलाओं के प्रति अपमानजनक कमेंट्स करना और घर में गाली देना। हालांकि जुबेर को जल्द ही घर से निकाल दिया गया और बाहर आते ही उन्होंने सलमान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी। 
विज्ञापन

3 of 11
इसके बाद नाम आता है बिग बॉस-10 की कंटेस्टेंट प्रियंका जग्गा का। प्रियंका के साथ सलमान की बात इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने प्रियंका को शो छोड़ने के लिए कह दिया गया।

4 of 11
- फोटो : file photo
बिग बॉस-10 के कंटेस्टेंट स्वामी ओम का भी काफी विवाद रहा। वह राष्ट्रीय टेलीविजन पर कई अपमानजनक बयान देते रहते थे और अंत में उनकी सलमान खान से भी जबरदस्त बहस हुई। 
विज्ञापन

5 of 11
wed
इसके बाद नंबर आता है मॉडल और एक्टर कुशाल टंडन का जिन्होंने सलमान खान को परेशान करने की जुर्रत की। 
विज्ञापन

6 of 11
बिग बॉस में सलमान से हुई बहस का सबसे ज्यादा खामियाजा आकाशदीप सहगल को उठाना पड़ा। आकाश का आरोप है कि सलमान खान ने उनका करियर बर्बाद कर दिया है। 
पढ़ें: ऐसी ड्रेस पहनकर सलमान के सामने आ गईं हिना, शर्म से होती रहीं पानी पानी
विज्ञापन

7 of 11
बिग बॉस- 8 की खूबसूरत कंटेस्टेंट करिशमा तन्न भी विवाद से अपने आपको बचा नहीं पाईं। अपने प्रतिद्वंदी गौतम गुलाटी के प्रति कठोर व्यवहार को लेकर वो अक्सर सलमान के निशाने पर बनी रहती थी।

8 of 11
बिग बॉस- 6 के प्रतिभागी इमाम सिद्दीकी उस सीजन में सबसे ज्यादा नियम तोड़ने वाले प्रतिभागी थे और उनकी इसी आदत के कारण ही वो सलमान की नजरओ में आए। जिसके बाद उन्हें कई बार सलमान से डांट भी सुननी पड़ी। 

9 of 11
सपना भवनानी जोकि बिग बॉस-6 के कंटेस्टेंट रह चुके हैं। शो के दौरान उनकी कई बार सलमान खान से बहस हुई है और वह इसी राय के साथ शो से बाहर हो गए। 

10 of 11
जिस वक्त शक्ति कपूर इस शो के प्रतिभागी थे, उस समय सलमान खान संजय दत्त के साथ शो के को-होस्ट थें। इसी दौरान सलमान और शक्ति के बीच बहस हुई, जिसका नतीजा ये हुआ कि दोनों एक्टर घर के बाहर तक चली। 
विज्ञापन

11 of 11
स्पिट्सविला के चर्चा में आए, एक्टर और वीजे सिद्धार्थ बिग बॉस सीजन 5 के सदस्य थे। सिद्धार्थ और महक के बीच हुई लड़ाई के बाद सलमान के उन्हें काफी सुनाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें