फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाबीजी घर पर हैं' के इस एक्टर ने सादगी से की शादी, 1 महीने पहले एक और एक्टर बना था दूल्हा

Wed, 08 May 2019 05:03 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepesh Bhan wedding - फोटो : instagram
'भाबीजी घर पर हैं' (Bhabiji Ghar Par Hain) फैंस के लिए खुशखबरी है। इस सीरियल में मलखान का किरदार निभाने वाले एक्टर दीपेश भान (Deepesh Bhan) शादी के बंधन में बंध गए है। दीपेश इस सीरियल में मलखान का किरदार निभा रहे हैं। दीपेश ने पत्नी के साथ पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर कैप्शन के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में दीपेश और उनकी पत्नी खूबसूरत लग रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Deepesh Bhan wedding - फोटो : instagram
दीपेश ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'मैंने शादी कर ली है। अब मैं अपनी पत्नी के साथ नए जीवन की शुरुआत कर रहा हूं।' इस खास मौके पर दीपेश ने मरून कलर की शेरवानी पहनी हुई थी तो वहीं उनकी पत्नी ने भी मरून रंग का लहंगा पहना था। इन दोनों की इस खूबसूरत ड्रेस को सातविक एथिनिक क्रिएशन और सैजल क्रिएशन ने डिजाइन किया था। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Deepesh Bhan - फोटो : twitter
दीपेश ने सादगी से शादी की। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। मलखान का किरदार निभाने से पहले दीपेश कई सारे सीरियल में काम कर चुके हैं। हालांकि उन्हें पहचान मलखान  के रोल से ही मिली। दीपेश इससे पहले 5 और सीरियल में नजर आ चुके हैं। 

4 of 5
Saumya Tandon photoshoot - फोटो : instagram
दीपेश भान (Deepesh Bhan) से पहले 'भाबीजी घर पर हैं' एक और एक्टर सलीम जैदी ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी। सलीम ने अरेंज मैरिज थी। आपको बता दें, कुछ वक्त पहले ही इस सीरियल में गोरी मेम का रोल निभाने वाली सौम्या टंडन डिलीवरी के बाद सेट पर लौटी हैं। सौम्या टंडन के बेटा हुआ है। बेटे के साथ सौम्या अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
saumya tandon - फोटो : twitter
सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने अपने बेटे का नाम काफी यूनीक रखा है। इस बारे में सौम्या ने इंटरव्यू के दौरान कहा था-  'सबसे ज्यादा शौर्या नाम के सजेशन मिले, जो मेरे और मेरे पति सौरभ के नाम से मिलकर बनता। यूनीक नाम की वजह से मैंने मिरान को फाइनल किया है। इस नाम का सजेशन सिंगापुर में रहने वाली एक फैन ने दिया।' सौम्या ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें