Archana Puran Singh, Navjot Singh Sidhu
- फोटो : social media
नवजोत सिद्धू ने अर्चना पूरन सिंह को लिखा लेटर
अपने विवादित बयान के बाद 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर चल रहे नवजोत सिंह सिद्धू का जिक्र अक्सर कपिल शर्मा अपने शो में करते ही देते हैं। बातों ही बातों में वो सिद्धू का नाम लेकर ये जताने के कोशिश करते हैं कि अभी भी सिद्धू उनसे अलग नहीं हुए है। हाल ही एक एपिसोड के दौरान कपिल ने सिद्धू का एक लेटर सबको पढ़कर सुनाया। कपिल ने लेटर पढ़ते हुए कहा, 'अर्चना, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और तुम्हारी सलामती की दुआ करता हूं। मुझे आशा है कि तुम इतनी स्वस्थ हो जाओगे कि तुम इस कुर्सी में फिट न आओ। मैं आपके लिए अपना घर, अपना काम और अपना शहर छोड़ सकता हूं, यदि आप मेरी सीट खाली दे तो। आपका प्यारा नवजोत सिंह सिद्धू।