फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने बेटे से 19 साल छोटी हैं 'भाभी जी घर पर हैं' की अम्मा जी, उम्र सुन चकरा जाएंगे

Thu, 13 Jul 2017 05:05 PM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 8
शोमा राठौड़
टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' कई सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इसका हर किरदार बड़ा ही मजेदार है। इन्हीं किरदारों में एक अम्मा जी का किरदार भी है। अम्मा जी यानी शोमा राठौड़ सीरियल में कैमियो करती हैं। अम्मा जी शो के मोहन तिवारी की मां का रोल निभाती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
शोमा राठौड़
अम्मा जी की कॉमिक टाइमिंग काफी अच्छी है। सीरियल में वो मनमोहन तिवारी को बैल बोलकर बुलाती हैं और उन्हें चिढ़ाती रहती हैं। यहां कमाल की बात ये है कि अम्मा जी अपने बेटे यानी मनमोहन तिवारी से 19 साल छोटी हैं। मनमोहन तिवारी की उम्र 56 साल और अम्मा जी की उम्र 37 साल है।
विज्ञापन

3 of 8
शोमा राठौड़
शोमा के किरदार को लोग काफी पसंद करते हैं। और उनकी कॉमेडी सुनकर हंसते भी हैं। शोमा की रील लाइफ से ज्यादा उनकी रियल लाइफ इंट्रेस्टिंग है। शोमा को ये मुकाम यूं ही नहीं मिल गया इसके लिए इन्हें काफी स्ट्रगल भी करना पड़ा। 

4 of 8
शोमा राठौड़
शोमा ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें मेकअप करना बिलकुल पसंद नहीं है। शो में अम्मा जी खुद को कैटरीना कैफ की तरह खूबसूरत मानती हैं। लेकिन रियल लाइफ में वो टॉम ब्वॉय हैं। वो अपने कैरेक्टर से बिलकुल उलट हैं। रायपुर की शोमा के बारे में जानिए ऐसी ही कुछ और दिलचस्प बातें।
विज्ञापन

5 of 8
शोमा राठौड़
शोमा की परवरिश असम और नेपाल में हुई। बचपन से ही उन्हें एक्टिंग का शौक था। इस शो के पहले शोमा कई टीवी शो में कैमियो किया। शोमा का कहना है कि उन्हें लोगों को हंसाना पसंद है। दर्शकों को भी मेरी कॉमिक टाइमिंग पसंद है।
विज्ञापन

6 of 8
शोमा राठौड़
अपने वजन के बारे में शोमा ने कहा, 'मैं ओवरवेट हूं। मैं बहुत खाती हूं। लेकिन कई सालों से मेरा वजन रुका हुआ। ना वो बढ़ता है ना कम होता है। मेरा वजन करने का भी कोई इरादा नहीं है।' बता दें कि शोमा 10 साल पहले ऐसी बिलकुल नहीं है।
विज्ञापन

7 of 8
शोमा राठौड़
अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताते हुए शोमा ने कहा था, 'मेरी जिंदगी में एक बुरा वक्त आया था। 23 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई थी। हम सोशल मीडिया के जरिए मिले थे और कुछ ही महीनों बाद हमारी शादी हो गई थी। हम 10 साल साथ में रहे। लेकिन फिर हमारे बीच कुछ चीजें खत्म सी होने लगीं।'
विज्ञापन

8 of 8
शोमा राठौड़
शोमा ने बताया, 'मुझमें और मेरे पति के बीच कुछ भी कॉमन नहीं था। जब चीजें खराब होने लगीं तो हमने अलग होने का फैसला लिया। पति से अलग होने का दुख था। मैं डिप्रेशन में चली गई थी। इसी का असर मेरी सेहत पर पड़ा और मेरा वजन बढ़ता चला गया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें