सोनी टीवी के मशहूर शो 'बेहद' के एक्टर पीयूष सहदेव पर रेप का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष को पुलिस ने 22 नवंबर को गिरफ्तार किया, लेकिन उन्हें बेल नहीं मिली। जिस वजह से उन्हें 27 नवंबर तक जेल में रहना पड़ा। इस आरोप के बाद 'बेहद' के को-एक्टर कुशाल टंडन ने पीयूष सहदेव का सपोर्ट किया है।
विज्ञापन
2 of 5
कुशाल खुलकर पीयूष के सपोर्ट में आएं और उन्होंने कहा, 'यह मामला किसी के जीवन से जुड़ा है। किसी का करियर, सम्मान, परिवार सब दांव पर लगा है। मुझे लगता है इस मामले की अच्छी तरह से जांच होनी चाहिए।'
विज्ञापन
3 of 5
कुशाल टंडन ने कहा, 'महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून हैं, लेकिन उनका गलत इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। जहां तक मैंने सुना है पीयूष उस महिला के साथ दो महीने से लीव इन में रह-रहा था। यह कोई अचानक से हुई घटना नहीं है। कोई नहीं जानता कि दोनों के बीच क्या हुआ।'
पढ़ें: Bigg Boss 11 में मनेगा अर्शी खान का बर्थडे, मांगा ऐसा गिफ्ट जो कभी नहीं मिलेगा
4 of 5
उन्होंने कहा कि मैं बस यहीं कहूंगा कि इस मामले में हमें किसी फैसले पर पहुंचने के बजाय पुलिस की जांच और कोर्ट के फैसले का इंतजार करना चाहिए। बता दें कि एक्टर के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई।
शिकायत के बाद पुलिस ने राहुल को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीयूष पर धारा-376 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। इससे पहले एक्टर पीयूष सहदेव अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में आए थे। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पीयूष और उनकी पत्नी आकांक्षा रावत के तलाक की वजह, पीयूष का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर था।
पढ़ें: टीवी सीरियल 'बेहद' के एक्टर ने पार की अपनी हद, रेप के आरोप में गिरफ्तार