राजेश करीर
- फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में राजेश करीर आगे कहते हैं, 'हालात बहुत ही नाजुक बने हुए हैं हमारे। मुंबई में परिवार के साथ 15-16 साल से रहता हूं। वैसे भी मैं काफी वक्त से खाली था। अब तो दो तीन महीने हो गए हैं हालत बहुत ज्यादा खराब हो रही है। आप लोगों से मेरा निवेदन है कि भले 300, 400 या 500 रुपये डाल देंगे तो मदद होगी, क्योंकि शूटिंग कब शुरू होगी, मुझे काम मिले न मिले कुछ पता नहीं है'।