फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से गुजर रहा है ये कलाकार, लोगों से मांगी 300- 400 रुपये तक की मदद, कहा- 'जीना चाहता हूं'

Tue, 02 Jun 2020 10:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजेश करीर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे के कई सीरियल्स में नजर आ चुके कलाकार राजेश करीर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। काम न मिलने के कारण वह काफी समय से अपने घर बैठे हुए हैं। ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने सोशल मीडिया के द्वारा अपने चाहने वालों और दोस्तों से मदद मांगी। राजेश करीर मशहूर सीरियल बेगूसराय में शिवांगी जोशी के पिता का किरदार निभा चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राजेश करीर - फोटो : सोशल मीडिया
राजेश करीर ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताते हुए लोगों से मदद करने की अपील कर रहे हैं। राजेश करीर वीडियो में कहते हैं, 'दोस्तों, मैं राजेश करीर ..कलाकार हूं, बहुत सारे लोग पहचानते होंगे मुझे। बात यह है कि अगर शर्म करूंगा तो जिंदगी बहुत भारी पड़ने वाली है। ऐसा मुझे लग रहा है। बस इतनी गुजारिश करना चाहता हूं कि मुझे मदद की सख्त जरूरत है'। 
विज्ञापन

3 of 5
राजेश करीर - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में राजेश करीर आगे कहते हैं, 'हालात बहुत ही नाजुक बने हुए हैं हमारे। मुंबई में परिवार के साथ 15-16 साल से रहता हूं। वैसे भी मैं काफी वक्त से खाली था। अब तो दो तीन महीने हो गए हैं हालत बहुत ज्यादा खराब हो रही है। आप लोगों से मेरा निवेदन है कि भले 300, 400 या 500 रुपये डाल देंगे तो मदद होगी, क्योंकि शूटिंग कब शुरू होगी, मुझे काम मिले न मिले कुछ पता नहीं है'। 

4 of 5
राजेश करीर - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में अपनी बात खत्म करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'जिंदगी ऐसी होगी गई है कुछ समझ नहीं आ रहा है। मैं जीना चाहता हूं बस, हां मैं जीना चाहता हूं। इतनी मेरी हाथ जोड़ के निवेदन है आपसे। जितना भी करें, ताकि मैं पंजाब वापस जाना चाहता हूं, जहां पर छोटा-मोटा काम जरूर करूंगा। वह वक्त तय करेगा, कृपया मेरी मदद करें।'
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजेश करीर - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी इस वीडियो के साथ राजेश करीर ने अपने बैंक खाते का अकाउंट और अपना फोन नंबर भी साझा किया है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में बहुत से लोगों के काम-धंधे भी फिलहाल बंद हो गए हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर छोटे पर्दे की इंडस्ट्री भी पूरी तरह से बंद हो गई है। जिसके चलते बहुत से सितारे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। 

पढ़ें: एकता कपूर के शो पर हुई एफआईआर को पुलिस ने किया खारिज, शिकायत को बताया बेबुनियाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें