फिनाले की रेस से पुनीश शर्मा आउट हो चुके हैं ऐसे में अब घर में सिर्फ शिल्पा, विकास और हिना बचे हैं। विनर का खुलासा भले ही शाम को हो लेकिन सोशल मीडिया पर शिल्पा शिंदे को विनर की तौर पर देखा जा रहा है। इसी बीच एक और ट्रेंड शुरू हो चुका है जिसमें शिल्पा और विकास की जोड़ी को एक नया नाम दिया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Shilpa Shinde
ये नाम #ShiKas है। शिल्पा और विकास का सफर घर में काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। शो की शुरुआत में इन दोनों के बीच काफी लड़ाई झगड़े हुए लेकिन आखिर में ये दोनों अब दोस्त बन चुके हैं। यहां तक की घर में विकास की मां के आने के बाद इन दोनों की शादी की चर्चा भी हुई।
विज्ञापन
3 of 5
Vikas and Shilpa
शो में 'घर आए घरवाले' टास्क हुआ था जिसमें विकास के अलावा और कंटेस्टेंट के भी रिश्तेदार आए थे। ऐसे में विकास की मां को ये कहते हुए देखा गया कि दोनों मेच्योर है शिल्पा बहुत अच्छी लड़की है अगर शादी भी करते है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। विकास की मां की ये बात सलमान खान ने सभी घरवालों से शेयर की थी जिसके बाद घरवाले शिल्पा और विकास का नाम एक साथ लेने लगे।
4 of 5
Vikas and Shilpa
यहां तक की सलमान ने शो के दौरान इन दोनों को एक तस्वीर दिखाई थी जिसमें ये दोनों शादी के जोड़े में दिखाई दिए। हालांकि शिल्पा और विकास के बीच ऐसा कुछ नहीं है लेकिन ट्विटर पर इन दोनों को जोड़ी के तौर पर देखा जा रहा है। इसी वजह से फिनाले से पहले #ShiKas शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है।
कुछ दिनों से शिल्पा और विकास एक दूसरे के साथ घर में समय बिताते हुए दिखाई दिए। इन दोनों को इस तरह से एक दूसरे को संभालते हुए देखना शायद फैंस को काफी अच्छा लगा और इसी वजह से वह दोनों को बतौर जोड़ी देखने लगे।