टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के नए सीजन में दर्शकों को हर दिन कुछ ना कुछ नया और मजेदार देखने को मिल रहा है। शो के इस सीजन में दर्शकों को पहले दिन से ही कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को प्रसारित हुए शो के वीक एंड एपिसोड में दर्शकों को एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला। दरअसल, शो के लेटेस्ट एपिसोड को सलमान खान की जगह मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर इसे होस्ट करते नजर आए।