फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने नियमों के उल्लंघन के चलते निमृत से छीनी कप्तानी, अब इस सदस्य को मिली घर की कमान

Tue, 11 Oct 2022 12:36 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस नया सीजन शुरू होते ही धमाल मचा रहा है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media
टेलीविजन का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस नया सीजन शुरू होते ही धमाल मचा रहा है। शो को शुरू हुए एक हफ्ते पूरे हो चुके हैं। वहीं दूसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही बिग बॉस के घर में काफी हंगामा देखने को मिला। सोमवार को प्रसारित हुए एपिसोड में खाने को लेकर हुई अर्चना और शालीन की बहस से लेकर निमृत से कप्तानी छिनने तक काफी कुछ धमाकेदार देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 4
अर्चना और शालीन - फोटो : Social media
बीते एपिसोड की शुरुआत में अर्चना और शालीन के बीच चिकन को लेकर काफी बहस देखने को मिली। एक तरफ जहां शालीन अपनी मेडिकल कंडीशन का हवाला देकर चिकन पर अपना हक जताते नजर आए तो वहीं अर्चना भी उन पर सवाल उठाते हुए पूरा चिकन उन्हें देने से इनकार करती रहीं। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि शालीन ने अर्चना को जाहिल तक कह दिया। बाद में अर्चना ने भी गुस्से में शालीन को अपशब्द कहे, लेकिन घरवालों ने दोनों के बीच जारी इस झगड़े को जल्द ही सुलझा लिया।
विज्ञापन

3 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

घर के माहौल को देखते हुए बिग बॉस ने सभी सदस्यों के लिए एक वेकअप अलार्म बजाया। साथ ही घर वालों को उनके तौर-तरीकों के लिए जमकर फटकार भी लगाई। यही नहीं घर में फैली गंदगी और अव्यवस्था को लेकर भी बिग बॉस ने सभी की जमकर क्लास लगाई। इसके साथ ही बिग बॉस ने लगातार हो रहे नियमों के उल्लंघन के चलते निमृत कौर से घर की कप्तानी भी छीन ली, जिसके बाद शिव और गौतम के बीच घर का नया कप्तान बनने के लिए टास्क भी आयोजित किया गया।

विज्ञापन

4 of 4
गौतम - फोटो : Social media
कैप्टेंसी टास्क के तहत शिव और गौतम सर पर टब लेकर खड़े हो गए। वहीं घरवाले टब का भार बढ़ाने की कोशिश करते नजर आए। इस दौरान घरवालों में आपस में भी काफी नोकझोंक और तकरार देखने को मिली। इतना ही नहीं टास्क के दौरान शालीन द्वारा अर्चना को धक्का देने की वजह से घर में काफी विवाद भी हुआ, जिसके बाद बिग बॉस ने इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए शालीन को कड़ी सजा भी दी। वहीं, टास्क का संचालन कर रहीं निमृत कौर ने शिव को चीटिंग करने की वजह से डिस्क्वालिफाई कर दिया, जिसके बाद गौतम घर के नए कप्तान चुने गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें