फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में लापता हुए अंकित गुप्ता, पता बताने वाले के लिए दो करोड़ रुपये के इनाम का एलान

Mon, 10 Oct 2022 01:06 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर कई सारे सस्पेंस और धमाल के साथ टीवी पर लौट आया है। इस सीजन भी घर में तरह-तरह के सदस्य देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर कई सारे सस्पेंस और धमाल के साथ टीवी पर लौट आया है। इस सीजन भी घर में तरह-तरह के सदस्य देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ कुछ सदस्य कुछ ही दिनों में काफी लाइमलाइट में आ गए हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो एक हफ्ते बाद भी घर में कहीं गायब ही नजर आते हैं। बिग बॉस के ऐसे ही कंटेस्टेंट्स में से एक अंकित गुप्ता इस सीजन बिग बॉस के घर में गुमशुदा नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 4
ankit gupta - फोटो : Social media

अभिनेता के इस रवैये को लेकर ना सिर्फ शो के होस्ट सलमान खान बल्कि खुद बिग बॉस भी कई बार उन्हें सलाह दे चुके हैं। इतना ही नहीं रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में जनता के सवाल के दौरान भी दर्शकों ने अंकित से शो में दिखने की अपील की। इसी बीच रविवार के एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आए शेखर सुमन ने अंकित गुप्ता को लेकर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया। इतना ही नहीं शो में गुमनाम रह रहे अंकित के लिए अब लापता के पोस्टर तक जारी हो चुके हैं।

Bigg Boss 16: शालीन भनोट को सौंदर्या के साथ फ्लर्ट करता देख आग बबूला हुए गौतम विग, कहा- मुझे ये सब नहीं पसंद

विज्ञापन

3 of 4
शेखर सुमन - फोटो : Social media

रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता शेखर सुमन बतौर मेहमान नजर आए। शो में शेखर सुमन अपने नए सेग्मेंट- बिग बॉस बुलेटिन विद शेखर सुमन में घरवालों के बारे में बातचीत करते दिखाई दिए। इसी दौरान उन्होंने अंकित के बारे में बात करते हुए उन्हें सलाह दी कि वह शो में कहीं दिख नहीं रहे हैं, इसलिए थोड़ा एक्टिव मोड में आ जाएं। यहीं नहीं उन्होंने सभी घरवालों को अंकित के नाम जारी हुए लापता के पोस्टर भी दिखाएं, जिस पर 2 करोड़ रुपये का इनाम घोषित था।

Amitabh Bachchan: 80 के दशक में भी बरकरार रहा अमिताभ का जादू, इन सितारों के साथ दीं कई सुपरहिट फिल्में

विज्ञापन

4 of 4
Bigg Boss 16 - फोटो : Social media

इस पोस्टर को दिखाते हुए शेखर सुमन ने कहा- गुमशुदा की तलाश है। इस पर घर के सभी लोग जमकर हंसने लगे। इतना ही नहीं अंकित की सबसे करीबी दोस्त प्रियंका चौधरी ने शेखर सुमन से कहा कि यह दो करोड़ उन्हें चाहिए। इस दौरान बिग बॉस ने भी प्रियंका को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए एक टास्क दिया। बिग बॉस ने प्रियंका से कहा कि उनकी यह जिम्मेदारी होगी कि वह अंकित से घर में रोजाना हजार शब्द बुलवाएं। इस पर प्रियंका ने बिग बॉस से वादा किया कि वह जितनी कोशिश होगी इस टास्क को पूरा करेंगी। 

Amitabh Bachchan: अभिषेक से लेकर शाहरुख तक, इन अभिनेताओं के सख्त पिता का किरदार निभा चुके हैं अमिताभ बच्चन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें