फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: नियमों के लगातार उल्लघंन को देख टूटा बिग बॉस के संयम का बांध, खतरे में पड़ी निमृत की कप्तानी!

Thu, 06 Oct 2022 11:47 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं लेकिन शो में लगातार नए-नए धमाल देखने को मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 4
निमृत कौर - फोटो : Social media

टेलीविजन का चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। शो को शुरू हुए अभी कुछ ही दिन बीते हैं लेकिन शो में लगातार नए-नए धमाल देखने को मिल रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में भी दर्शकों को काफी कुछ मनोरंजक और धमाकेदार देखने को मिला, जब घर की पहली कैप्टन निमृत कौर को बिग बॉस से फटकार मिली।

विज्ञापन

2 of 4
निमृत कौर - फोटो : Social media

दरअसल, घर की पहली सदस्य होने की वजह से बिग बॉस ने निमृत कौर को इस सीजन का पहला कैप्टन बनाया था। इसके साथ ही बिग बॉस ने निमृत को यह सख्त हिदायत भी दी थी कि यदि घर के नियम टूटते हैं तो वह तुरंत प्रभाव से उन्हें कैप्टेंसी से बर्खास्त कर देंगे। ऐसे में आज प्रसारित हुए एपिसोड में नियमों के बार-बार हो रहे उल्लंघन को देखते हुए बिग बॉस के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने निमृत को तुरंत ही कैप्टेंसी से बर्खास्त कर दिया।

Bollywood Gossips: जब मिथुन चक्रवर्ती ने शक्ति कपूर को पटक-पटककर पीटा, एक्टर ने रोते-रोते किया था यह फैसला

विज्ञापन

3 of 4
बिग बॉस 16 - फोटो : Social media

इतना ही नहीं बिग बॉस ने कन्फेशन रूम में निमृत को बुलाकर जमकर फटकार भी लगाई। बिग बॉस ने कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार निमृत को चेताया था कि वह 24 घंटे उन पर नजर रखे हुए हैं, लेकिन बार-बार मिली चेतावनी के बाद भी घर के नियम लगातार टूट रहे हैं, जिसके चलते अब उन्हें कैप्टेंसी से हटाया जा रहा है। दरअसल, बिग बॉस ने बीते दिनों ही निमृत को चेतावनी दी थी कि घर में स्मोकिंग एरिया से जुड़े नियमों का लगातार उल्लंघन हो रहा ,है लेकिन बिग बॉस चेतावनी के बाद भी कोई बदलाव ना देखते हुए बिग बॉस में यह फैसला लिया।

Photos Of The Day: गाउन में नोरा ने ढाया कहर और हिना के देसी लुक ने लूटी महफिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट

विज्ञापन

4 of 4
निमृत - फोटो : Social media

हालांकि, अपने फैसले के साथ ही बिग बॉस ने निमृत को अपनी कैप्टेंसी बचाने का भी मौका दिया। घर का कैप्टन बनने के लिए शालीन भनोट ने निमृत को चैलेंज किया, जिसके बाद निमृत और शालीन के बीच एक कॉम्पिटीशन किया गया। कॉम्पिटीशन के तहत निमृत और शालीन को सिर पर एक तब रख पर खड़े होना था। जबकि घरवालों को उस तब पर चीजें रखकर लगातार उसका भार बढ़ाना था। इस टास्क में ज्यादा भार की वजह से शालीन का तब फूट गया, जिसकी वजह से वह यह प्रतियोगिता हार गए और इस तरह निमृत अपनी कैप्टेंसी बचाने में सफल साबित हुईं।

Bigg Boss 16: टीना और अर्चना की कैटफाइट में फंसे गौतम विग, परेशान अभिनेता का हुआ ऐसा हाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें