टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 शुरू हो चुका है। हर साल शो के नए सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं, इस साल बिग बॉस के खेल के मैदान में उतर आने के बाद से शो और भी मजेदार हो गया है। शो में आए दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट इनसे आसानी से पार पा रहे हैं, तो कुछ का चार दिन में ही हौसला टूटता नजर आ रहा है। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें सुंबुल तौकीर खान रोती नजर आ रही हैं।