फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 51: साल के आखिरी हफ्ते में इन सीरियल्स का रहा दबदबा, पहले पर 'अनुपमा' तो आखिरी पर इस शो ने बनाई जगह

Thu, 29 Dec 2022 02:47 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमा, फाल्तू - फोटो : social media
बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली फिल्मों की तरह ही छोटे पर्दे के कई सीरियल्स हमेशा चर्चा में रहते हैं। यह शो दर्शकों द्वारा मिल रही लोकप्रियता की वजह से सबकी जुबान पर चढ़े रहते हैं। इन सीरियल्स की लोकप्रियता का पता टीआरपी से चलता है, जो बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) द्वारा जारी की जाती है। ऐसे में साल 2022 के आखिरी हफ्ते यानी 51वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी सामने आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी धारावाहिकों के बीच उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिला है। इस हफ्ते की लिस्ट में बीते वीक की लिस्ट से अंतर देखने को मिला है। चलिए आपको बताते हैं इस हफ्ते कौन सा धारावाहिक टीआरपी की रेस से बाहर हुआ है और कौन सा टॉप पर रहा...  
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा, अनुज - फोटो : social media
अनुपमा
51वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट में फिर एक बार पहले नबंर पर स्टार प्लस का चर्चित सीरियल 'अनुपमा' रहा है। पूरा साल इस सीरियल का दबदबा टीआरपी लिस्ट में देखने को मिला है। 2022 की शुरुआत से ही 'अनुपमा' टीआरपी के मामले में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। पूरे साल में दो या तीन बार ही ऐसा हुआ है, जब इस लिस्ट में यह दूसरे स्थान पर रहा है। इन दिनों 'अनुपमा' में अनुज और अनुपमा के रिश्ते में दरार पड़ती दिख रही है, जो कहानी को एक बड़े ट्विस्ट की ओर लेकर जा रही है। 'अनुपमा' को इस हफ्ते 2.9 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं।  
Tunisha Sharma: तुनिशा की मां से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, शीजान को कड़ी सजा दिलाने का दिया आश्वासन
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media
गुम है किसी के प्यार में
टीआरपी के मामले में इस बार भी लिस्ट में स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' दूसरे नंबर पर रहा है। इस लिस्ट में यह लगातार दूसरे नंबर पर ही बना हुआ है। आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर इस सीरियल की कहानी लोगों को  काफी पंसद आ रही है। इस हफ्ते सीरियल को 2.7 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। 

4 of 6
इमली - फोटो : Social Media
इमली
पिछले कई हफ्तों से स्टार प्लस का सीरियल 'इमली' तीसरे स्थान पर बना हुआ है। प्रशंसकों को अथर्व और इमली की प्रेम कहानी को आगे बढ़ते देखने में मजा आ रहा है। इमली इन दिनों अथर्व का पूरी तरह से ध्यान रख रही है। जिसे देखकर उसका झुकाव इमली की तरफ बढ़ रहा है। अथर्व और इमली की ये रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। 'इमली' को इस हफ्ते 2.3 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई वर्षों से चल रहे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने पिछली बार की तरह ही इस बार भी अपना जगह बरकरार रखी है। इस हफ्ते यह धारावाहिक चौथे नंबर पर रहा है। नील की मौत से सीरियल की कहानी में धमाकेदार ट्विस्ट आया है। इस हफ्ते सीरियल को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फाल्तू - फोटो : social media
फाल्तू
कुछ ही महीनों पहले शुरू हुआ सीरियल 'फाल्तू' लिस्ट में पांचवें नंबर पर जगह बनाने में सफल रहा है। शुरुआत में भी यह सीरियल लगातार टॉप पांच में जगह बना रहा था, लेकिन पिछले काफी समय से 'फाल्तू' इस लिस्ट से गायब था। इस बार 'फाल्तू' को 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Katrina Kaif: अकेले-अकेले जंगल के नजारों का लुत्फ उठा रहीं कटरीना, फैंस ने पूछा- विक्की को कहां छोड़ दिया..
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें