फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 35: 'अनुपमा' को नहीं दे पा रहा कोई टक्कर, स्टार प्लस के इस सीरियल के लिए बजी खतरे की घंटी

Thu, 08 Sep 2022 03:37 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी लिस्ट - फोटो : social media
ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) ने ताजा टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है।  35वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में एक बार फिर छोटे पर्दे के पॉपुलर चैनल स्टार प्लस का दबदबा देखने को मिला। पिछले हफ्ते दर्शकों का दिल जीतने वाले सीरियल्स में इस बार कोई फेरबदल नहीं देखने को मिली है। पिछले कई हफ्ते की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' ने बाजी मारते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है। चलिए जानते हैं लिस्ट में टॉप पांच में जगह बनाने में कौन-कौन से शोज कामयाब हुए हैं...  
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा
सीरियल ‘अनुपमा’ में इस समय काफी ट्विस्ट दिखाया जा रहा है। एक तरफ अनुज अपने आप को अपाहिज महसूस कर रहा है,  वहीं दूसरी तरफ तोषू के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का राज खुल गया है। ऐसे में दर्शकों को सीरियल में दिखाया जा रहा यह नया मोड़ काफी पसंद आ रहा है। इस हफ्ते ‘अनुपमा’को 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले है, जिसके साथ एक बार फिर यह पहली पोजीशन हासिल करने में कामयाब हो गया है।
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
पिछले काफी हफ्तों से लोगों की दूसरी पसंद बने रहने वाला 'गुम है किसी के प्यार में' इस बार भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस सप्ताह दोबारा से स्टार प्लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने टीआरपी लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। आखिरकार दर्शकों को सई और विराट का फेस ऑफ देखने को मिल ही गया है। इस हफ्ते इस शो को 2.5 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।

4 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें
टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते भी तीसरे स्थान पर  मशहूर सीरियल ‘ये हैं चाहतें’ ही है। अकबर काजी और सरगुन कौर अभिनीत यह शो पिछले काफी समय से टीआरपी लिस्ट में बना हुआ है। शो को इस बार 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 6
इमली - फोटो : Instagram
इमली
टॉप 5 सीरियल की लिस्ट में इमली चौथे नंबर पर रहा। पिछले कुछ हफ्तों से इस शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन पिछले हफ्ते इसने लिस्ट में धमाकेदार वापसी की थी। इमली को 2.0 इंप्रेशन मिले हैं। इमली की कहानी में आखिरकार इमली और आर्यन का दोबारा मिलन हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने भी टॉप पांच में  जगह बनाई है। शो को अभी तक की सबसे कम रेटिंग मिली है। इसे 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं, जो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें