फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 16: सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 16’ में नजर आएंगी भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी! एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई

Wed, 07 Sep 2022 10:15 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : Social Media
भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी अक्सर ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। रानी कई वर्षों से भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा बिखेर रही हैं, वहीं इन दिनों वह अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं। अब अभिनेत्री के 'बिग बॉस 16' में हिस्सा लेने की खबरें सामने आ रही थीं। इससे पहले भी कई बार रानी के रियलिटी शो में हिस्सा लेने की बात सामने आए है, लेकिन वह हर बार इससे इंकार कर देती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल, रानी चटर्जी को कई बार 'बिग बॉस' में भाग लेने के अप्रोच किया जा चुका है। पिछले साल 'बिग बॉस ओटीटी' में भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने हिस्सा लिया था, तो अब कहा जा रहा था कि इस बार रानी चटर्जी शो में नजर आने वाली हैं। लेकिन रानी चटर्जी ने साफ कर दिया है कि वह शो का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।
विज्ञापन

3 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : insta
इससे पहले भी रानी 'बिग बॉस' के ऑफर को ठुकरा चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब रानी शो के बारे में पूछा गया था, 'इस पर उन्होंने कहा था कि वह शो के बाहर ज्यादा पैसा कमा लेती हैं, तो फिर शो का हिस्सा क्यों बने।' बता दें कि रानी चटर्जी को 'बिग बॉस 15' के लिए अप्रोच किया गया था। इस पर रानी ने कहा था कि उनकी टीम को शो के लिए अप्रोच किया गया, लेकिन वह इसका हिस्सा नहीं बनना चाहती हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रानी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि रानी भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। रानी भोजपुरी फिल्मों में ही नहीं, ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। वहीं, रानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, जिसके चलते आए दिन वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। रानी की सोशल मीडिया पर फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें