ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) इंडिया की 28वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग लिस्ट आ गई है। इसमें लिस्ट में स्टार प्लस के एक टीवी सीरियल ने चौंकाने वाली वापसी की है। हर हफ्ते यह लिस्ट देखने के बाद पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। बार्क इंडिया द्वारा हाल ही में जारी की गई नई टीआरपी लिस्ट में कोई बहुत बड़े बदलाव देखने को नहीं मिल रहे हैं, लेकिन जी टीवी के सीरियल 'भाग्य लक्ष्मी' को इस बार दर्शकों ने इस लिस्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे साफ पता चलता है कि वह लोग इसमें दिखाए जाने वाले ड्रामे से बोर हो चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली।