अनुपमा
- फोटो : social media
अनुपमा
'अनुपमा' में छोटी अनु के आने के हाद से शाह परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जहां अनुपमा और अनुज की बेटी के आने से तोषू को दिक्कत हो रही है, वहीं दूसरी तरफ किंजल को भी अनुपमा के दूर होने का डर सता रहा है। आज के एपिसोड में किंजल का डर सच होता दिखाई दे रहा है। दरअसल, किंजल हॉस्पिटल में अनुपमा का इंतजार करती रह जाएगी लेकिन वह वहां नहीं पहुंच पाएगी। इसके साथ ही पाखी अधिक के जाल में धीरे-धीरे फंसती ही जा रही है। अधिक पाखी को अनुपमा के पीछे कपाड़िया मैंशन लेकर जाता है, जहां बरखा उसे भड़काने की कोशिश करती है।