टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते किस शो ने बाजी मारी है और कौन इस लिस्ट से बाहर हो गया है, इस बात का खुलासा बार्क इंडिया की ओर से जारी की गई 19वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट से हो गया है। टीआरपी लिस्ट का इंतजार फैंस ही नहीं मेकर्स को भी बेसब्री से रहता है। पिछले कुछ दिनों से 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है और 'अनुपमा' में शादी का ट्रैक चल रहा है और दोनों ही शो को इसका फायदा हुआ है। तो वहीं 'नागिन 6' टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते किस शो का जादू चला और कौन टीआरपी के टॉप 5 में अपनी जगह बनाए हुए है।