टेलीविजन धारावाहिकों को आम जनता द्वारा काफी पंसद किया जाता है। हर हफ्ते दर्शकों को अपने इन पसंदीदा शो की टीआरपी लिस्ट का इंतजार रहता है। सभी जानना चाहते हैं कि उनके पसंदीद शो इस लिस्ट में हैं या नहीं और यदि हैं तो किस नंबर पर हैं। ऐसे में बार्क ने अपने 32वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें इस हफ्ते सास बहू सीरियल ने बाजी मार ली है। देखिए इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में कौन से धारावाहिक शामिल हैं।