फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर कोरोना का संक्रमण, एक्टर की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद हड़कंप

Tue, 25 Aug 2020 12:48 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मनीष गोयनका का किरदार निभाने वाले अभिनेता सचिन त्यागी का कोरोना परीक्षण सकारात्मक आया है। इस शो की शूटिंग रोजाना की तरह सोमवार को भी सुबह 10 बजे शुरू की गई लेकिन जैसे ही सचिन के परीक्षण की रिपोर्ट सामने आई तो फौरन शूटिंग बंद कर दी गई। सचिन के अलावा जब शो में काम कर रहे दूसरे कर्मचारियों और कलाकारों ने भी अपना परीक्षण करवाया तो उनमें से कई दूसरे लोग भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन

2 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सचिन को हल्का बुखार महसूस हो रहा था इसलिए उन्होंने खुद अपने आप ही अपना टेस्ट करवाया। जैसे ही उनके इस परीक्षण की रिपोर्ट सामने आई तो सेट पर अचानक से भगदड़ सी मच गई। जब पता चला कि कई और भी लोग इस वायरस से संक्रमित हैं तो फौरन शूटिंग को बंद करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
सेट पर काम करने वाले कुछ और लोग भी अपना परीक्षण करवा चुके हैं लेकिन अभी उनकी रिपोर्ट आना बाकी है। अमर उजाला ने इस बारे में इस शो के निर्माता राजन शाही से भी बात करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है।

 

4 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
वैसे यह पहला मौका नहीं है जब किसी धारावाहिक के सेट पर काम करने वाले किसी कलाकार या फिर किसी कर्मचारी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हो और बाद में शूटिंग बंद रखी गई हो। इससे पहले टीवी के दूसरे धारावाहिक जैसे; मेरे साई, एक महानायक डॉक्टर बी आर अंबेडकर, कसौटी जिंदगी की, के सेट पर कोरोना संक्रमण की उपस्थिति दर्ज होने पर शूटिंग रोकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये रिश्ता क्या कहलाता है
टीवी के एक कॉमेडी ड्रामा धारावाहिक 'भाखरवाड़ी' के सेट पर तो काम करने वाले एक कर्मचारी की कोरोना वायरस से मौत भी हो चुकी है। हालांकि निर्माताओं ने उसके परिजनों को आर्थिक सहायता भी दी।

करीना कपूर का पेट छुपाने को शुरू हुईं तिकड़में, लाल सिंह चड्ढा की प्रोडक्शन टीम से लीक हुई ये 'खबर'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें