फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर को हुआ अब तक का सबसे बड़ा नुकसान, अमिताभ और सलमान भी नहीं बचा पाए अपनी जगह

Fri, 16 Nov 2018 12:46 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
barc report - फोटो : social media
45वें हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है। टीवी की दुनिया में टीआरपी रेटिंग बताने वाली इस लिस्ट ने खलबली मचा दी है। यही नहीं अमिताभ बच्चन और सलमान खान तक को भी अपने शो को लिस्ट में ऊपर बनाए रखने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

2 of 5
naagin 3 - फोटो : file photo
एकता कपूर का सीरियल नागिन 3 पहले हफ्ते से ही नंबर वन की पोजिशन पर है लेकिन इस हफ्ते सीरियल को तगड़ा झटका लगा है और दूसरे नंबर से संतोष करना पड़ा। ऐसा लग रहा है शो में विक्रांत की वापसी दर्शकों को उस कदर भा नहीं रही जितनी उम्मीद की गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
Kumkum Bhagya - फोटो : file photo
जी अनमोल पर आने वाले सीरियल कुमकुम भाग्य ने लंबे समय के बाद वापसी की है और पहले स्थान पर काबिज हुई। नागिन के शुरू होने से पहले कुमकुम भाग्य कई हफ्तों तक पहले स्थान पर बरकरार रहा। वहीं सीरियल महक ने लंबी छलांग लगाई और तीसरे स्थान पर रहा।

4 of 5
Bigg Boss and naaagin 3 - फोटो : twitter
सलमान खान का शो बिग बॉस हर साल टीआरपी की लिस्ट में टॉप 10 में बना रहता है लेकिन इस साल पहले दिन से ही शो दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रही, जिसका नतीजा रहा बिग बॉस को 17वें नंबर से ही संतोष करना पड़ा। केवल बिग बॉस ही नहीं केबीसी 10 भी इस हफ्ते टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हो गया। दूसरी ओर एकता कपूर के ही एक और सीरियल कसौटी 2 में कोमोलिका की एंट्री से कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ye Rishta Kya Kehlata Hai
टॉप 10 शोज की लिस्ट-
1.कुमकुम भाग्य (जी अनमोल)
2.नागिन 3
3.महक
4.कुंडली भाग्य
5.कुमकुम भाग्य (जी टीवी)
6.निमकी मुखिया
7.राधा कृष्ण
8.गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा
9.तुझसे है राब्ता
10.रब्बा वे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें