फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP की लिस्ट में श्रीकृष्ण फिर रहे टॉप पर, यहां देखिए 27वें हफ्ते की BARC रिपोर्ट

Thu, 16 Jul 2020 06:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्री कृष्णा - फोटो : फेसबुक
बार्क की 27वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट आ गई है। इस हफ्ते टीआरपी की लिस्ट में किसी भी नए धारावाहिक की एंट्री नहीं हुई है। BARC की इस रिपोर्ट में कुछ नए बदलावों के साथ ही दर्शकों के पंसदीदा धारावाहिकों ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में पौराणिक धारावाहिक श्रीकृष्ण अपनी जगह पर पैर जमाए है। आगे की स्लाइड्स में देखें पूरी लिस्ट...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
श्री कृष्ण - फोटो : ट्विटर
श्री कृष्ण
BARC की 27वें हफ्ते की रिपोर्ट में पौराणिक धारावाहिक श्रीकृष्ण इस हफ्ते भी टॉप पर बना हुआ है। दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहा श्री कृष्ण पिछले कई हफ्तों से पहले नंबर पर बना हुआ है। यह सीरियल रामानंद सागर ने ही बनाया था। इसे 1993 से 1996 के बीच दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। सर्वदमन बनर्जी ने इस शो में श्री कृष्ण और विष्णु की भूमिका निभाई थी। युवा श्री कृष्ण का रोल स्वप्निल जोशी ने निभाया था।
विज्ञापन

3 of 6
Ramayan Gurmeet - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
रामायण
दूसरे नंबर पर बार्क की लिस्ट में दंगल पर आने वाली रामायण को जगह मिली है। साल 2008 में आई इस रामायण में देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और माता सीता का किरदार निभाया था। ये धारावाहिक भी दर्शकों की पसंद कई हफ्तों से बना हुआ है।

4 of 6
Mahima Shani Dev Ki - फोटो : twitter
महिमा शनिदेव की
BARC की रेटिंग में तीसरे नंबर पर एक बार फिर से महिमा शनि देव की है। इसमें दया शंकर पांडे ने शनि भगवान का किरदार निभाया है। 'महिमा शनि देव की' को सागर आर्ट्स ने बनाया था। लॉकडाउन के दौरान इसे टीवी पर दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। इस शो को भी दंगल पर प्रसारित किया जाता है।

विज्ञापन

5 of 6
mahabharat - फोटो : social media
महाभारत
चौथे नंबर पर स्टार प्लस की 'महाभारत' ने जगह बनाई है। इस धारावाहिक को सिद्धार्थ कुमार तिवारी ने बनाया था। जिसे स्टार प्लस पर दोबारा प्रसारित किया जा रहा है। इस धारावाहिक में श्रीकृष्ण की भूमिका में अभिनेता सौरभ राज जैन को खूब पसंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
ये रिश्ता क्या कहलाता है
वहीं इस हफ्ते पांचवे नंबर पर स्टार प्लस का धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता ने जगह बनाई है। ये धारावाहिक बीते हफ्ते चौथे नंबर पर था। इस हफ्ते इस धारावाहिक की रेटिंग एक पायदान गिर गई है।

ये है पूरी लिस्ट:

श्री कृष्ण
रामायण
महिमा शनिदेव की
महाभारत
ये रिश्ता क्या कहलाता है


पढ़ें: सुशांत के लिए न्याय की मांग से खुद को दूर करना चाहते थे शेखर, इस वजह से बदल लिया फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें