फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'नागिन 3' ने TRP के मामले में सबको पीछे छोड़ा, एकता कपूर के इन दो सीरियल को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

Sat, 07 Jul 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Naagin 3
'नागिन' जब भी टीवी पर वापसी करता है तो टीआरपी के मामले में सभी सीरियल को पीछे छोड़ देता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जिससे की सीरियल की दुनिया में तहलका मच गया है। इस बार की बार्क रिपोर्ट में जहां एक ओर नंबर वन पर रहने वाला सीरियल लगातार चौथे हफ्ते भी नंबर दो पर रहा तो वहीं हाल ही में आए रियलिटी शो ने लंबे वक्त से चले आ रहे सीरियल को टीआरपी की रेस में पछाड़ दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
dance deewane
बार्क रिपोर्ट के मुताबिक एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' लगातार चौथे हफ्ते भी नंबर एक पर डटा रहा। जिससे यह साफ हो गया है कि नागिन का बदला इस बार भी दर्शकों को खूब रास आ रहा है। वहीं दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' सीरियल पहुंच गया है। जो कि लंबे वक्त तक नंबर एक की पोजीशन पर रह चुका है।
 
विज्ञापन

3 of 5
Kumkum Bhagya
टीआरपी के मामले में तीसरे नंबर पर रियलिटी शो 'डांस दीवाने' रहा। यह शो कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है देखते ही देखते इसने लोगों के दिलों में खास जगह बना ली जिसका असर सीधा टीआरपी पर पड़ा। चौथे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' रहा। 

4 of 5
Kulfi kumar bejewala
बाकी सीरियल की बात करें तो पांचवें नंबर पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' रहा। छठे पर 'शक्ति:अस्तित्व के एहसास की',सातवें नंबर पर हॉरर सीरियल 'कयामत की रात' रहा। जबकि आठवें नंबर पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
बार्क रिपोर्ट में नौवें नंबर पर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' और 10वें नंबर पर 'इश्क सुभान अल्हा' रहा। इस बार की बार्क रिपोर्ट में सबसे ज्यादा नुकसान एकता कपूर के दो सीरियल 'कुंडली भाग्य' और 'कुमकुम भाग्य' को हुआ। इन दोनों की ही रैंकिंग काफी नीचे पहुंच गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें