सीरियल की कहानी की हलचल का सबसे ज्यादा असर उसकी टीआरपी पर पड़ता है। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट सामने आ गई है जिसमें कई टीवी सीरियल ने चौंकाने वाली एंट्री ली हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते किस सीरियल की कहानी दर्शकों को रास आई और उसे टीआरपी लिस्ट में कौन सी जगह मिली।
विज्ञापन
2 of 6
Aapke Aa Jane Se
इस बार की बार्क रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली एंट्री जी टीवी के नए सीरियल 'आपके आ जाने से' ने मारी है। यह सीरियल टॉप 10 लिस्ट में एंट्री लेने में सफल रहा। इस सीरियल को बार्क रिपोर्ट में 10वां स्थान मिला है।
विज्ञापन
3 of 6
Kundali Bhagya
बाकी सीरियल की बात करें तो 'कुंडली भाग्य' इस बार भी नंबर एक की पोजीशन पर बरकरार हैं। वहीं नए ट्विस्ट की वजह से 'कुमकुम भाग्य' ने एक बार फिर से दूसरे स्थान पर टीआरपी के मामलेे में कब्जा जमा लिया है।
4 of 6
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai
बीते काफी समय से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल में ट्विस्ट का सिलसिला जारी है। इस सीरियल ने 2 साल का लीप ले लिया है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं। इस बार 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' तीसरे पायदान पर है।
विज्ञापन
5 of 6
Kulfi kumar bajwala
बार्क रिपोर्ट के अनुसार चौथे नंबर पर 'इश्क सुभान अल्लाह', पांचवें नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', छठे नंबर पर 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की कहानी' अपना कब्जा जमाए हुए हैं। वहीं 'कुल्फी कुमार बाजेवाला' सीरियल सातवें नंबर पर है।
बाकी सीरियल की बात करें तो 'उड़ान' आठवें नंबर पर, 'इश्कबाज' नौवें नंबर पर जबकि 'आपके आ जाने से' सीरियल दसवें स्थान पर है। इस लिस्ट के अनुसार सबसे ज्यादा झटका एकता कपूर के सीरियल 'ये है मोहब्बतें' को लगा है जो कि टॉप 10 लिस्ट से ही बाहर हो गया है। 'ये है मोहब्बतें' सीरियल ने हाल ही में 8 महीने का लीप लिया है लेकिन टीआरपी को देखकर ऐसा लगता है कि यह दर्शकों को अपनी ओर खींचने में नाकामयाब रहा।