टीवी शो 'नागिन 3' का प्रसारण शनिवार रात से शुरू होने वाला है। फैन्स जहां शो को लेकर उत्साहित हैं, वहीं कई लोग शो को रिग्रेसिव यानी समाज को पीछे ले जाने वाला कह कर उसकी आलोचना कर रहे हैं। इस पर जब अनीता हसनंदानी से सवाल पूछा गया तो उन्होंने बड़ा बयान दे दिया है। एक्ट्रेस ने शो पर जो टिप्पणी की है, उससे ना सिर्फ शो पर असर पड़ने की संभावना है बल्कि फैंस को भी निराशा हो सकती है।
विज्ञापन
2 of 5
Anita Hassanandani
'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो एकता (कपूर) को दर्शकों की नब्ज के बारे में अच्छे से पता है। वह वैसे शोज बनाती हैं जो लोगों को पसंद आए। आप इसे रिग्रेसिव कह सकते हैं।'
विज्ञापन
3 of 5
Anita Hassanandani
हालांकि, अपनी बात संभालते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भले ही शो रिग्रेसिव है, मगर रेटिंग्स आ रही हैं। अनीता हसनंदानी ने आगे कहा,'मुझे लगता है टीवी के दर्शक समझदार हैं। उन्हें सच्चाई और कहानी में फर्क पता है। वे सिर्फ मनोरंजन के लिए शोज देखते हैं।'
4 of 5
Anita Hassanandani
अनीता हसनंदानी की दोस्ती एकता कपूर से कितनी गहरी है यह बात सब जानते हैं। एकता ने अपनी बेस्ट फ्रेंड को तीन शोज- 'कभी सौतन कभी सहेली', 'ये है मोहब्बतें' और अब 'नागिन 3' में काम दिया। मगर इनमें से किसी भी शो में अनीता हसनंदानी लीड रोल में नहीं थीं।
शोज में लीड रोल ना मिलने पर अनीता हसनंदानी ने कहा, 'मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मुझे जो भी शोज ऑफर हुए उनमें मैं लीड रोल में थी या नहीं। मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे जितने भी शोज मिले, उनमें मेरा किरदार दमदार था।' शो 'नागिन 3' में अनीता हसनंदानी के किरदार का नाम विशाखा खन्ना है। उन्होंने कहा कि यह उनका सबसे खास और दमदार रोल है।