टीआरपी की लिस्ट में इस बार भी काफी उतार चढ़ाव देखा गया। इस बार कपिल शर्मा को थोड़ी राहत मिली है। बीते दिन कपिल को 'वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' लंदन से सम्मान मिला वहीं अब टीआरपी में भी हल्का फायदा हुआ। इसके साथ ही एकता कपूर का नया शो टॉप 5 में जगह बनाए हुए है। खास बात यह है मेकर्स की जबरदस्त प्लानिंग के बाद भी 'नागिन 3' की टीआरपी में जबरदस्त गिरावट देखी गई। जानिए इस हफ्ते बार्क रिपोर्ट में किन सीरियल्स को टॉप 5 में जगह मिली।