फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के जन्म के 3 दिन बाद ही इस टीवी एक्ट्रेस की हुई ऐसी हालत, इंस्टाग्राम पर छलका दर्द

Sat, 18 May 2019 02:36 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Chhavi Mittal - फोटो : instagram
मशहूर टीवी एक्ट्रेस छवि मित्तल (Chhavi Mittal) 10 महीने बाद दूसरी बार मां बनी। छवि ने बेटे के साथ एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। बेटे के जन्म के तीन दिन बाद भी छवि अस्पताल में भर्ती हैं। इस वजह का खुलासा टीवी एक्ट्रेस ने हाल ही में पोस्ट करके किया। छवि ने बताया कि बेटे के जन्म के बाद उन्हें एक कान से सुनाई देना बंद हो गया है। छवि ने लंबा पोस्ट लिखा और अपने दर्द को फैंस के साथ साझा किया। 
विज्ञापन

2 of 5
Chhavi Mittal - फोटो : instagram
छवि ने इंस्टाग्राम पर लिखा- 'पैरों के अलावा शरीर के कई हिस्सों में सूजन है। सिर बहुत दर्द हो रहा है जिसकी वजह रीढ़ की हड्डी है। मैं इस वजह से बैठ नहीं पा रही हूं। 5 लीटर पानी पी रही हूं और हर 15 मिनट में टॉयलेट जा रही हूं। एक कान से सुनाई देना भी बंद हो गया है। अपनी अगली वेब सीरीज के लिए मुझे काम करना पड़ रहा है। बेटे के सो जाने के बाद रात को 1 बजे ऑफिस का काम निपटा रही हूं।'
 
विज्ञापन

3 of 5
Chhavi Mittal - फोटो : instagram
छवि ने बेटे को जन्म 'मदर्स डे' के अगले दिन यानी 13 मई को दिया था। छवि की 6 साल की एक बेटी अरीजा भी है। दूसरे बच्चे के जन्म से पहले छवि एक दम फिट थीं यहां तक कि वह ऑफिस का काम भी लगातार कर रही थीं। बेटे के जन्म के बाद छवि ने पोस्ट में लिखा था, '13 मई को मैं एक बेटे अरहाम हुसैन की मां बनी हूं। आप सभी की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। मैं अभी अस्पताल में हूं और अपनी बर्थ स्टोरी जल्द ही शेयर करूंगी।'
 

4 of 5
Chhavi Mittal - फोटो : instagram
आपको बता दें, 35 साल की छवि ने साल 2005 में टीवी डायरेक्टर मोहित हुसैन से शादी की थी। प्रेग्नेंट होने के दौरान छवि अपना एक्सपीरियंस, डाइट और फीलिंग शेयर कर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहीं। छवि ने इस बच्चे को 9 नहीं 10 महीने में जन्म दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chhavi Mittal with husband - फोटो : instagram
10वां महीना लगने पर छवि ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। आमतौर पर बच्चे की डिलीवरी 9 महीने में हो जाती है। जब छवि ने ये पोस्ट डाली तो यूजर को लगा कि छवि ने गलती से 9 को 10 लिख दिया है। लेकिन छवि ने कंफर्म किया कि ये 10 ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें