फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में एकता कपूर को लगा तगड़ा झटका, 'नागिन' को पीछे छोड़ ये रियलिटी शो बना नंबर 1

Sat, 05 Jan 2019 12:39 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
BARC report - फोटो : twitter
सीरियल की दुनिया में तहलका मचाने वाली इस हफ्ते की बॉर्क रिपोर्ट आ चुकी है। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट काफी अहम है क्योंकि यह साल 2018 की आखिरी बार्क रिपोर्ट है। भले की हम लोग साल 2019 में प्रवेश कर चुके हैं लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा का नए साल की शुरुआत से पहले किस सीरियल को सबसे बड़ी चोट लगी। इस बार की बार्क रिपोर्ट में एकता कपूर को अब तक का सबसे झटका लगा है तो वहीं रियलिटी शो ने इस बार सभी सीरियल को चारों खाने चित कर दिया। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस हफ्ते कौन सा सीरियल टॉप पर पहुंचा तो किसकी टीआरपी सबसे कम रही।
विज्ञापन

2 of 5
Naagin 3 Indian Idol 10 - फोटो : twitter
साल 2018 की आखिरी बार्क रिपोर्ट में टेलीविजन क्वीन एकता कपूर को तगड़ा झटका लगा है। ज्यादातर नंबर वन पर रहने वाला एकता कपूर का सीरियल 'नागिन 3' इस बार बार्क रिपोर्ट में एक पायदान नीचे पहुंच गया। इस हफ्ते रियलिटी शो 'इंडियन ऑइडल 10' ग्रैंड फिनाले की वजह से नंबर 1 पर रहा तो वहीं 'नागिन 3' सीरियल दूसरे नंबर पर पहुंच गया। 
विज्ञापन

3 of 5
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah - फोटो : twitter
बार्क रिपोर्ट के अनुसार तीसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' रहा जबकि चौथे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' रहा। पांचवें नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' सीरियल रहा वहीं छठे नंबर पर राधा कृष्ण रहा। सातवें नंबर पर 'तुझसे है राब्ता रहा'। बाकी नंबर्स की बात करें तो आठवें पर 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', नौंवे पर 'शक्ति: अस्तित्व के अहसास की' और 10वें नंबर पर 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' सीरियल रहा। 

4 of 5
yeh rishta kya kehlata - फोटो : twitter
इस बार की बार्क रिपोर्ट काफी चौंकाने वाली रही है। कुछ सीरियल ऐसे हैं जो पूरे साल ज्यादातर टॉप 10 में रहे लेकिन साल की आखिरी बार्क रिपोर्ट में अपनी जगह बनाने में नाकामयाब रहे। इन सीरियल्स में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' का नाम शामिल है। साल 2018 की आखिरी बार्क रिपोर्ट में इस सीरियल की टीआरपी में भारी गिरावट आई जिसकी वजह से यह सीरियल 13वें स्थान पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
indian idol 10 - फोटो : amar ujala
इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली एंट्री रियलिटी शो 'इंडियन ऑइडल 10' की थी। ग्रैंड फिनाले की वजह से टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखा गया और नंबर एक की कुर्सी तक पहुंच गया। यहां देखने वाली बात है कि 'बिग बॉस सीजन 12' का फिनाले भी था लेकिन शो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पया। यहां तक कि कुछ लोगों ने इस सीजन को सबसे बकवास तक कह डाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें