फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिना खान को 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट ने उठाया गोद में, देखते रह गए ब्वॉयफ्रेंड

Fri, 04 Jan 2019 02:37 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hina Khan Priyank Sharma - फोटो : Instagram
हिना खान और प्रियांक शर्मा की दोस्ती 'बिग बॉस' से शुरू हुई थी। प्रियांक और हिना अक्सर एक साथ मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। शो के दौरान प्रियांक से हिना का झगड़ा भी हुआ लेकिन शो के दौरान इन दोनों की दोस्ती एक मिसाल के तौर पर देखी जाने लगी थी। 'बिग बॉस सीजन 11' खत्म हुए तो एक साल बीत गया है लेकिन इन दोनों की दोस्ती और भी मजबूत हो गई है। हिना खान और प्रियांक की सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें प्रियांक हिना को गोद में उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Hina Khan Priyank Sharma - फोटो : Instagram
इन तस्वीरों को हिना खान और प्रियांक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें दोनों खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में हिना खान को प्रियांक गोद में उठाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हिना खान और प्रियांक की यह तस्वीर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इस तस्वीर के अलावा सोशल मीडिया पर प्रियांक, हिना और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Hina Khan Priyank Sharma - फोटो : Instagram
एक तस्वीर में हिना खान को प्रियांक के साथ रॉकी जायसवाल पकड़े हुए हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में हिना और प्रियांक क्रिसमस ट्री के सामने खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें, 'बिग बॉस सीजन 11' में हिना खान की प्रियांक के अलावा लव त्यागी से भी दोस्ती काफी अच्छी रही। यहां तक कि शो खत्म होने के बाद इन दोनों की मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आईं।

4 of 5
hina khan - फोटो : File Photo
काम की बात करें तो इस वक्त हिना खान 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में हिना खान कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं। 'कसौटी' में हिना खान का लुक काफी चर्चा में है। सीरियल शुरू होने के बाद हिना कुछ एपिसोड में नजर आई थीं जिसके बाद वह नदारद दिखीं। इसके बाद सीरियल में हिना खान ने फिर से कमबैक किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hina Khan - फोटो : File Photo
हिना खान हाल ही में अपने एक बयान की वजह से चर्चा में रहीं। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में हिना खान ने पोर्न देखने का अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि पहली बार पोर्न मूवी देखकर कैसा लगा था। हिना ने कहा, 'यह आंख खोलने वाला एक्सपीरियंस था। मुझे लगता है कि यह हम सबसे संबंधित है।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें