फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपिल के शो में आया जबरदस्त उछाल तो कार्तिक की शादी बनी नंबर 1, देखें टॉप 5 TRP लिस्ट

Fri, 09 Aug 2019 06:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Kartik, Kapil Sharma, Kundali Bhagya - फोटो : file photo
कौन सा सीरियल किस नंबर पर रहा यह जानने के लिए हर कोई उत्सुक रहता है। हफ्तेभर टीआरपी की रेस में आगे रहने के लिए शो के मेकर्स कई तरह के हठकंडे अपनाते हैं। कोई शो किसी की दूसरी शादी करवा देता है तो कोई शो को ऐसे ट्विस्ट पर लाकर खड़ा कर देता है जिससे लोगों का एक्साइटमेंट बना रहता है। इस हफ्ते की बार्क रिपोर्ट आ गई है जिसमें टॉप 5 में कौन से सीरियल को एंट्री मिली इसका खुलासा हो चुका है। 
विज्ञापन

2 of 5
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai - फोटो : twitter
कार्तिक की दूसरी शादी का तड़का बीते कई दिनों से फैंस का दिल जीत रहा था। कुछ दिनों से यह सीरियल टॉप 5 में बरकरार था। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) सीरियल ने इस हफ्ते 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) को पछाड़कर नंबर एक पर कब्जा जमा लिया है। सीरियल में वेदिका की कार्तिक से शादी होने वाली है। इस बीच एक प्रोमो भी सामने आया है जिसमें नायरा कार्तिक के सामने आ जाती है। प्रोमो और सीरियल के ट्विस्ट की वजह से यह सीरियल नंबर एक पर रहा।
विज्ञापन

3 of 5
Kundali Bhagya - फोटो : file photo
दूसरे नंबर पर 'कुंडली भाग्य' रहा। पिछले कुछ हफ्तों से यह सीरियल नंबर एक पर रहा लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि वजह से एक पायदान नीचे खिसक गया। तीसरे नंबर पर 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) रहा। वहीं चौथे नंबर पर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल रहा। यह सीरियल बीते कुछ वक्त से टॉप 5 में जगह बनाए हुए हैं। 

4 of 5
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : file photo
पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टॉप 10 में रहता था लेकिन कुछ वक्त से इस सीरियल की टीआरपी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। पांचवें नंबर पर 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) रहा। कपिल के फैंस के लिए यह खबर किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। काफी वक्त से इस सीरियल की टीआरपी में गिरावट देखी जा रही थी लेकिन आखिरकार इस शो की टीआरपी में उछाल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
टॉप 5 टीआरपी लिस्ट
1. ये रिश्ता क्या कहलाता है
2. कुंडली भाग्य
3. कुमकुम भाग्य
4. तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5. द कपिल शर्मा शो 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें